Homeपंजाबधूरी में 39.20 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, CM मान ने रखा...

धूरी में 39.20 करोड़ से बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, CM मान ने रखा नींव पत्थर

पंजाब में खेलों को मिलेगा नया बढ़ावा, धूरी में 39.20 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: CM भगवंत मान

मार्च 2027 तक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल और जून तक स्विमिंग पूल होगा तैयार, पंजाब में 3,100 खेल मैदान विकसित किए जा रहे

धूरी, 22 नवंबर 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए खेलों को सबसे प्रभावी माध्यम बना रही है। इसी उद्देश्य से सरकार गांवों और शहरों में विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने रविवार को धूरी में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा और गांव जहांगीर-खेहड़ू में अत्याधुनिक हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान जनता को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 10 एकड़ में 39.20 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किया जा रहा है। यहां बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, नेटबॉल और स्क्वैश सहित कई खेलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जहांगीर-खेहड़ू में 8 करोड़ रुपये की लागत से 94×56 मीटर का हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान और पवेलियन तैयार किया गया है। CM मान ने कहा कि हॉकी पंजाब का गौरव है और इस विश्वस्तरीय मैदान से आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि 9 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे मल्टीपर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का करीब 30 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 31 मार्च 2027 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, 5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल 30 जून 2027 तक तैयार होगा। इसके अलावा 5.20 करोड़ रुपये से बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, स्केटिंग, लॉन टेनिस और खो-खो के मैदान बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि धूरी के देश भगत कॉलेज, बरड़वाल में 12 करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक बनाया जा रहा है, जिसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार खेलों के लिए 1,744 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड बजट रखा है। राज्य में 3,100 से अधिक खेल मैदान विकसित किए जा रहे हैं। ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 करोड़, रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं।

CM मान ने कहा कि सरकार ने पंजाब में पहली बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन करवाया और अब जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी हासिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय स्टेडियमों से पंजाब के युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे। सरकार का लक्ष्य युवाओं के हाथों में नशे की जगह हॉकी स्टिक, बल्ले और मेडल देखना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments