श्री गुरु रविदास जी महाराज का प्रेरणादायी संदेश पंजाब के हर कोने तक पहुंचेगा; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक साथ 50 डॉक्यूमेंट्री वैनों को रवाना किया, जो पंजाब के 23 जिलों के 13,000 गांवों तक पहुंचाएंगी श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश
12 फीट × 8 फीट की एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वर्षभर आयोजित होंगे कार्यक्रम, पंजाब सरकार करेगी 100 करोड़ रुपये खर्च : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
जाति और भेदभाव से मुक्त समाज का सपना देखने वाले श्री गुरु रविदास जी महाराज को यह डॉक्यूमेंट्री सच्ची श्रद्धांजलि : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने का सौभाग्य मिला : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
श्री गुरु रविदास जी महाराज ने सदैव समानता और भेदभाव रहित समाज की स्थापना पर बल दिया : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
संगरूर, 30 जून 2026:
श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक एवं भव्य स्तर पर मनाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैनों के माध्यम से श्री गुरु रविदास जी महाराज का समानता, सामाजिक न्याय, ईश्वर भक्ति और सार्वभौमिक भाईचारे का अमर संदेश प्रदेश के हर कोने तक पहुंचाया जाएगा।
विशेष रूप से तैयार की गई इस मुहिम के तहत श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और पवित्र शिक्षाओं पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों में एलईडी स्क्रीन से लैस मोबाइल वैनों के माध्यम से दिखाई जाएगी, ताकि हर घर, विशेष रूप से युवा पीढ़ी, गुरु जी के भेदभाव रहित और समानतापूर्ण समाज के संदेश से प्रेरित हो सके।
यह पहल मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में वर्षभर चलाए जाने वाले कार्यक्रमों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इन आयोजनों के लिए पंजाब सरकार ने 100 करोड़ रुपये का विशेष बजट निर्धारित किया है, ताकि गुरु जी की महान विरासत और शिक्षाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा सके।
इस अवसर को अत्यंत गौरवपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति श्रद्धा और समर्पण का एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमें श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का एक और पावन अवसर मिला है। मुझे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने का सौभाग्य मिला था और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक ढंग से मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस पवित्र उद्देश्य के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। गुरु जी का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।”
गुरु जी की शिक्षाओं की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “श्री गुरु रविदास जी महाराज ने संपूर्ण मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों में समानता का संदेश दिया तथा समानतावादी मूल्यों पर आधारित समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया। उन्होंने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की, जहां किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का दुःख या भेदभाव न सहना पड़े।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरित समाज के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “श्री गुरु रविदास जी महाराज महान आध्यात्मिक विभूति तथा गरीबों और वंचितों के मसीहा थे। उन्होंने हमें सदाचार, सेवा और उच्च नैतिक मूल्यों से युक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। यह प्रकाश पर्व हमें ऐसे समाज के निर्माण के लिए पुनः संकल्पित होने का अवसर देता है, जहां प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और स्वाभिमान के साथ, किसी भी प्रकार के भेदभाव से मुक्त होकर जीवन व्यतीत कर सके।”
इस विशेष अभियान की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और शिक्षाओं को पंजाब के प्रत्येक घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह डॉक्यूमेंट्री अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा, “आज 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को रवाना किया जा रहा है, जो गांव-गांव जाकर यह डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित करेंगी। ये वैन पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों तक पहुंचेंगी। प्रत्येक वैन में 12 फीट × 8 फीट की विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। 30 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री संक्षिप्त, सारगर्भित और अत्यंत प्रभावशाली है, जो श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाएगी।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के सामाजिक समानता और ईश्वर भक्ति के शाश्वत संदेश को प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से राज्य सरकार युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी महाराज की महान शिक्षाओं से जोड़ना चाहती है, ताकि वे समानता और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दे सकें। यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अ


