Homepunjabकरोड़ों खर्च के बाद भी डडूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के लीचड़ व...

करोड़ों खर्च के बाद भी डडूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के लीचड़ व मिट्टी का कहर, गवर्नर-प्रशासक से स्थाई समाधान की मांग: चौधरी

करोड़ों खर्च के बाद भी डडूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड के लीचड़ व मिट्टी का कहर, गवर्नर-प्रशासक से स्थाई समाधान की मांग: चौधरी”

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रदेश सचिव कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ श्री नरेंद्र चौधरी ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि कहने  को तो नगर निगम ने करोड़ों की लागत से डंपिंग ग्राउंड पर दीवार बना दी है, लेकिन 2 दिन से हो रही लगातार बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

श्री चौधरी ने बताया कि लगातार हो रही वर्षा के कारण डंपिंग ग्राउंड का लीचड़ और उसकी मिट्टी पानी के साथ दीवार के नीचे से बहकर डंपिंग ग्राउंड के साथ रहने वाले कॉलोनी निवासियों के घरों में जा घुसा। जिससे कॉलोनी निवासियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्री चौधरी ने बताया कि आज कॉलोनी निवासी स्वयं सुबह उठकर अपने स्कूल जाने वाले बच्चों की छुट्टी करवा कर सफाई अभियान में जुट गए। जिसकी वजह से इन परिवारों के बच्चे आज स्कूल भी नहीं जा पाए। क्योंकि यह काम नगर निगम का है, लेकिन नगर निगम डंपिंग ग्राउंड से रिसने वाले लीचड़ को देखकर भी लगातार नजरअंदाज कर रहा है।
चौधरी ने कहा कि नगर निगम के महापौर जनता दरबार तो लगा रहे हैं, लेकिन धरातल पर उन्हें लोगों की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि सबसे बड़ी समस्या डडूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड की है। आप आएं और धरातल पर आकर इस समस्या से लोगों को निजात दिलाएं। अन्यथा जनता दरबार लगाकर ड्रामेबाजी करना बंद करें।
उन्होंने आगे कहा कि इस गंदे पानी से सिर्फ कीचड़ ही नहीं, *पानी के शुद्धिकरण में भी दिक्कत आएगी और डेंगू, मलेरिया, हैजा, टाइफाइड जैसी भयंकर बीमारियां भी कॉलोनी को घेर सकती हैं।*
उन्होंने नगर निगम के आयुक्त, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के  प्रशासक से मांग की  गई कि डंपिंग ग्राउंड को लेकर हर वर्ष कालोनि निवासियों को लगातार इस तरह की परेशानी उठानी पड़ रही है। आपसे अनुरोध है कि इस समस्या से कॉलोनी निवासियों को स्थाई निजात दिलाई जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments