विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास स्वाभिमान और वीरता की है गाथा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
शिक्षा ही बदलेगी घुमंतू समाज का भाग्य, बच्चों को जरूरी पढ़ाएं माता-पिता- नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 30 अगस्त- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विमुक्त एवं घुमंतू समाज का इतिहास बहुत पुराना, गौरवशाली और प्रेरणादायक है। कठिन से कठिन हालात में भी इस समाज के लोगों ने अपनी अटूट मेहनत, समृद्ध कला, अनुपम संस्कृति और अपने स्वाभिमान को सदैव जीवित रखा है।
जब भी हम भारत के इतिहास और इसके स्वर्णिम अतीत को देखते हैं, तो विमुक्त और घुमंतू समाज के शूरवीरों और महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षरों में चमकता दिखाई देता है। भाई मक्खन शाह लबाना जी, जिन्होंने सच्चे गुरु की पहचान कराकर पूरी दुनिया को सही मार्ग दिखाया। भाई लखी शाह बंजारा जी एवं भाई निगाहिया जी, जिन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर जी के पावन शरीर का अपने घर में अंतिम संस्कार कर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। योद्धा भाई जैता जी, जो कि चांदनी चौक से गुरु साहिब का पावन शीश आनंदपुर साहिब पहुंचाकर ‘गुरु का बेटा’ कहलाए।
मुख्यमंत्री रविवार को अपने चंडीगढ़ स्थित आवास संत कबीर कुटीर में आयोजित हरियाणा व पंजाब की समस्त घुमंतू जातिय़ों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकलीगर व बंजारा समाज के हुनरमंद वीरों ने मुगलों के खिलाफ युद्ध में अचूक अस्त्र-शस्त्र बनाकर खालसा फौज को ताकत दी। भामाशाह और बंजारा समाज के नायक, जिन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान संग्राम में रसद-सामग्री पहुंचाकर देश की रक्षा की। ये सभी हमारे राष्ट्र के असली हीरो हैं।
उन्होंने कहा कि वीरता आपको अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। इसी राष्ट्रभक्ति के बल पर आपने आजादी के आंदोलन में अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम कर दिया था। इसी से बोखलाकर अंग्रेजों ने 1871 में ‘क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट’ नाम का काला कानून बनाकर आपके देशभक्त समाज को जन्मजात अपराधी घोषित करने का घिनौना पाप किया।
आजादी के बाद 31 अगस्त, 1952 को यह कलंक हमेशा के लिए मिटा, इसीलिए इस ऐतिहासिक दिन को हम ‘विमुक्ति दिवस’ के रूप में मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि केवल विमुक्ति दिवस मनाने भर से काम नहीं चलने वाला। आपको वह सब मिलना चाहिए जो अंग्रेजों ने आपसे छीना था। आजादी के बाद लंबे समय तक शासन करने वाली सरकारों ने समाज की सुध नहीं ली और मूलभूत अधिकारों से वंचित रखा।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली, तो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मूलमंत्र दिया। हमारी डबल इंजन सरकार इसी भावना से गरीब कल्याण के काम कर रही है। पीएम आवास योजना के तहत हरियाणा में 1.60 लाख परिवारों को पक्के मकान दिए गए। करनाल, पलवल और रोहतक में 702 घुमंतू परिवारों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं, जो उनके सुरक्षित भविष्य की नींव है।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मकान मरम्मत सहायता राशि 30,000 रुपये से बढ़ाकर 80,000 रुपये की गई, जिससे 85,815 परिवारों को 416 करोड़ रुपये की मदद मिली।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को मात्र 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे 15 लाख से अधिक बहनों को लाभ मिला है।
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत बेटियों के विवाह हेतु 3.85 लाख परिवारों को 1,523 करोड़ रुपये की शगुन राशि दी गई है।
मुख्यमंत्री ने घुमंतू समाज के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, वे बच्चों को जरूर पढ़ाइए। शिक्षा ही वह ताकत है जो आने वाली पीढ़ियों का भाग्य बदल सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 12वीं तक मुफ्त किताबें, वर्दी व स्टेशनरी, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत 8,000 से 12,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति दे रही है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान किया कि आप जमकर पढ़िए, हुनर सीखिए, खेलों में आगे बढ़िए और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता के सपनों को पूरा कीजिए। आप सभी प्रतिनिधि सरकार की इन योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाएं ताकि समाज का हर व्यक्ति सशक्त बन सके। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह देसुजोदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय डीएनटी कल्याण संगठन, सतनाम सिंह संधू, हरियाणा के चेयरमैन व हरियाणा घुमंतू जाति विकास बोर्ड के चेयरमैन सरदार जसमेर सिंह बंजारा, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा व अन्य गणमान्य लोगू मौजूद रहे।
क्रमांक -2026
*”मन की बात देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम, त्योहारों के सीजन में ‘लोकल फॉर वोकल‘ अपनाकर देश की प्रगति का संकल्प लें” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज*
*”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ‘बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर और गाइड‘: अनिल विज”*
*”रामायण सीरियल की तरह अब ‘मन की बात‘ सुनने का इंतज़ार करते हैं लोग: अनिल विज”*
*विकसित भारत के सपने में युवाओं की भूमिका अहम: पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार*
*स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: ‘लोकल फॉर वोकल‘ से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – कृष्ण लाल पंवार*
चंडीगढ़, 30 अगस्त – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का “मन की बात कार्यक्रम” देश के कोने-कोने में बसे, अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले, अलग-अलग परिस्थितियों में रहने वालों को जोड़ने का काम करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के पूर्व में क्या काम हो रहे हैं उसका पश्चिम के लोगों को पता चलता है तथा पश्चिम में क्या काम हो रहे है वह उत्तर के लोगों को पता चलता है, सब एक दूसरे के कार्य को देखकर प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आगे त्यौहार का महीना आने की भी बात कही है जो काफी महत्वपूर्ण है, इस माह में हमें “लोकल फॉर वोकल” को अपनाते हुए देश में बने उत्पादों की ही खरीद करनी है।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज आज पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार के साथ रविवार को अम्बाला छावनी हिल रोड स्थित एडवोकेट डीएस माथुर के निवास पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले, दोनों मंत्रियों के यहां पहुंचने पर एडवोकेट डीएस माथुर, उनकी धर्मपत्नी सुधा माथुर ने परिवार सहित पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिन्नदन किया।
उर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि एक समय था जब दूरदर्शन के माध्यम से रामायण का प्रसारण किया जाता था, तो सड़कें खाली हो जाती थी और सब लोग कहीं न कहीं एकत्रित होकर रामायण को देखते थे, उसी प्रकार अब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महीने के आखिरी रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने के लिए लोग इंतजार करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी बेस्ट फ्रेंड, फिलोस्फर व गाइड हैं। प्रधानमंत्री हमारा मार्गदर्शन करते हुए हमारे हितों का ध्यान रखते हैं। देश में जहां-जहां पर नए आविष्कार हो रहे हैं, नई योजनाएं फलीभूत हो रही हैं, युवाओं द्वारा नए-नए कार्य एवं आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, उसे यहां पर दिखाने का काम किया जाता है ताकि हम सब उससे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नशा मुक्ति बारे, स्वच्छता बारे, साइंस व टेक्नॉलोजी बारे, इतिहास बारे, लोकल फोर वोकल बारे भी हम सबको जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी है। हमें नशे से दूर रहने बारे आमजन को जागरूक करना है विशेषकर युवा पीढ़ी को इससे दूर रहने बारे प्रेरित करना है। नशा मुक्ति अभियान में हम सबकी सहभागिता बेहद जरूरी है। स्वच्छता जीवन में चमक लाती है, स्वच्छता के प्रति हमें स्वयं से सचेत होना होगा, न गंदगी फैलानी है और जो गंदगी फैली हुई है उसे दूर करने के लिए कार्य करना है, ताकि हमारा देश भी दूसरे देशों की भांति और अधिक स्वच्छ और सुन्दर बन सकें।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि अब त्यौहारों का माह आ रहा है और इस दौरान हमें लोकल फॉर वोकल का संकल्प लेना है। आगामी त्योहारों में जैसे दीपावली व अन्य जो भी पर्व हैं उन पर्वो पर हमें संकल्प लेते हुए भारत में बनी वस्तुओं को ही खरीदना है। जिस दिन हम सब लोकल फॉर वोकल यानि भारत में बनी चीजों को खरीदेंगे तो देश की प्रगति होगी। उसका नारा लोकल फॉर वोकल होगा।
*स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: ‘लोकल फॉर वोकल‘ से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – कृष्ण लाल पंवार*
इस मौके पर पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी में बड़े भाई एवं कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने का मौका मिला है, जिससे उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष-2047 तक भारत को विकसित करने का जो सपना है उसे पूरा करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी। आमजन का भी इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का जो आह्वान किया है उस के तहत हमारा फर्ज बनता है कि युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करें।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकल फॉर वोकल बारे भी प्रधानमंत्री ने भारत में ही निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने बारे जोर दिया है। ग्रामीण आंचल की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले सारी वस्तुएं जैसे लौहार, सुनार व अन्य द्वारा हाथ से उत्पादों को तैयार किया जाता था, लेकिन आज यह लुप्त होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से भारत में उत्पाद वस्तुओं को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिल सकें। दीपावली पर्व के साथ-साथ आने वाले त्योहारों पर उन्होंने देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदने बारे लोगों को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के माध्यम से लगभग 75 हजार सैल्फ हैल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाएं जुडक़र उत्पादों को तैयार कर रही हैं और इससे जहां उनकी आजीविका बढ़ी है वहीं लोकल फॉर वोकल को भी बढ़ावा मिला है। प्रदेश सरकार ने हर जिले में सांझा बाजार खोलने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के तहत फतेहाबाद व करनाल में सांझा बाजार खुल चुके है, अन्य जिलों में भी साझा बाजार खोलने के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
पंचायत एवं विकास मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बीते कल मेवात ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कचरे से बिजली बनाने को लेकर निजी कम्पनी के साथ एमओयू साईन किया है और एमओयू के तहत प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे से लगभग 50 मेगावॉट उर्जा का उत्पादन किया जाएगा। इससे हिसार, अम्बाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 हजार मैगावॉट उर्जा का उत्पादन होगा।
इस मौके पर एडवोकेट डीएस माथुर, श्रीमति सुधा माथुर, गौरव माथुर, वंदना माथुर, नगर परिषद् के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, अजय बवेजा, एडवोकेट दलिप मित्तल, जसवंत जैन, अजय अग्रवाल, रमन अग्रवाल, अनिल बहल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*अनिल विज का तंज: “कांग्रेस के आराध्य हैं सज्जन सिंह, इसलिए फाड़ा गया पोस्टर”*
वही, सिख दंगों के विरोध में एक विधायक द्वारा विधानसभा में पोस्टर लगाने और बाद में एक अन्य कांग्रेस विधायक द्वारा पोस्टर फाड़ने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी अपने आराध्य का अपमान नहीं होने देना चाहता, कांग्रेस कह चुकी है सज्जन सिंह जिन्होंने सिखों का कत्लेआम करवाया वो उनके आराध्य हैं इसलिए उनको ऐसे अराध्य का पोस्टर किसी दलित के हाथ में अच्छा नहीं लगा, इसलिए उस पोस्टर फाड़ दिया।
क्रमांक -2026
पलवल की सड़कों पर दिखा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का जोश
–राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुड्डा सेक्टर-2 से स्टेडियम तक निकली साइकिल यात्रा, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने साइकिल चलाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
–युवाओं को खेलों से जोड़ने और फिटनेस को जन-आंदोलन बनाने का दिया संदेश, शहर में नज़र आई खेल भावना
–जिला प्रशासन और खेल विभाग के आयोजन में खिलाड़ियों , युवाओं व आमजन ने लिया हिस्सा
चंडीगढ़, 30 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर रविवार की सुबह पलवल की सडक़ों पर खेल और फिटनेस का अलग ही नजारा देखने को मिला। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम के साथ आयोजित पलवल साइक्लोथॉन में युवाओं, खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग पलवल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कम्युनिटी सेंटर, हुड्डा सेक्टर-2 से साइक्लोथॉन का शुभारंभ हुआ। जैसे-जैसे साइकिल सवार आगे बढ़े, शहर में खेल भावना और उत्साह का माहौल बनता गया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा लेकर स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ।
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने खिलाडिय़ों और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं से खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर पलवल कम्युनिटी सेंटर से आयोजित साइकिल यात्रा में युवाओं, खिलाडिय़ों और आमजन के साथ सहभागिता कर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हमें अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र के प्रति गौरव की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ और खेलों को जन-आंदोलन बनाने के संकल्प को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मेरा युवाओं से आह्वान है कि वे खेलों और नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ युवा ही विकसित और सशक्त हरियाणा की मजबूत नींव है।
साइकिल के पैडल के साथ गूंजा ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश
साइक्लोथॉन का उद्देश्य केवल साइकिल यात्रा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से युवाओं और आमजन को खेलों तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम ने पूरे आयोजन को विशेष पहचान दी।
साइक्लोथॉन में शामिल प्रतिभागियों ने खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने आयोजन को फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।
पलवल में मजबूत हो रही खेल संस्कृति
साइक्लोथॉन के माध्यम से पलवल में खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश भी सामने आया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम ने युवाओं को खेलों से जोडऩे तथा फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि पलवल के युवा खेल और फिटनेस को लेकर उत्साहित हैं। साइक्लोथॉन के माध्यम से शहरवासियों को यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ जीवन के लिए नियमित शारीरिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं।
स्टेडियम में हुआ समापन, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह
हुड्डा सेक्टर-2 से शुरू हुई साइक्लोथॉन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। यहां पहुंचने के बाद प्रतिभागियों में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ युवाओं के बीच खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया।
पलवल साइक्लोथॉन ने शहर में खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर नई ऊर्जा का संचार किया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ का संदेश लेकर निकली यह साइकिल यात्रा राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन को यादगार बनाने में सफल रही।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विपिन बैंसला, एसडीएम हथीन श्री हरिराम, तहसीलदार पलवल श्री दिनेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति एवं प्रशासनिक व खेल विभाग के अधिकारी, खिलाड़ी और युवा उपस्थित रहे।
क्रमांक -2026


