Homepunjabउपवन में हर पुष्प सुगंधयुक्त नहीं होता, हृदय में निवासित मित्र कार्यमुक्त...

उपवन में हर पुष्प सुगंधयुक्त नहीं होता, हृदय में निवासित मित्र कार्यमुक्त नहीं होता…

उपवन में हर पुष्प सुगंधयुक्त नहीं होता, हृदय में निवासित मित्र कार्यमुक्त नहीं होता…

चण्डीगढ़ : सामुदायिक केंद्र, सेक्टर 35 में अखिल भारतीय कवि परिषद द्वारा दूरदर्शन के सेवानिवृत कार्यक्रम अधिशासी विमल छिब्बर के सम्मान में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें ट्राइसिटी के कवि लेखक एवं साहित्यकारों ने भाग लिया। ‌कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय कवि परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनीश गर्ग ने बताया कि विमल छिब्बर ने अपने कार्यकाल में सैंकड़ों नयी प्रतिभाओं को प्रस्तुति के लिए दूरदर्शन का मंच प्रदान किया। यह कार्यक्रम इनके निस्वार्थ और उल्लेखनीय प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर वरिष्ठ कवि प्रेम विज, वरिष्ठ शायर अशोक भंडारी नादिर, डॉ. अश्विनी शांडिल्य, डॉ. अनिल गुगनानी, संतोष गर्ग, अमनदीप सिंह ग्रोवर, निदेशक निफ्ट, सुभाष भास्कर, सचिव, चंडीगढ़ साहित्य अकादमी और रेखा मित्तल उपस्थित रहे।
डॉ. अनीश गर्ग ने अपनी पंक्तियों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपवन में हर पुष्प सुगंध युक्त नहीं होता,
हृदय में निवासित मित्र कार्यमुक्त नहीं होता।

प्रेम विज ने कुछ यूं कहा कि
आज बस इतना कहना है
तुमसे रिश्ता खास रहेगा,
नौकरी का अध्याय भले बंद हो, हमारी दोस्ती का अध्याय
सदा खुला रहेगा।

डॉ. अश्विनी शांडिल्य ने अपनी शैली में कहा कि छवि तुम्हारी बड़ी निराली, आदर की चादर में लिपटी उस बेल सी, जिसके तन पर महक रहे हैं
सद्भावों के पुष्प हजारों,

डॉ. मंजू चौहान ने कहा कि अपने हाथों जिसे संवारा है,
दूरदर्शन ऋणी तुम्हारा है,
जीना बस काम समझ बैठे हैं, सब जिसे शाम समझ बैठे हैं, वो नयी सुबह का वो इशारा है।

नंदिनी ने तालियां बटोरते हुए कहा कि नींद न आएगी,सुबह लंबा इंतजार करवाएगी,
रेडी, एक्शन, रोल कैमरा जैसी शब्दध्वनि कानों में घनघनायेगी।
डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव ने बखूबी पढ़ा कि मेरे आंगन में तेरे नाम की ही खुश्बू है। उसको मैं किस्सा-ए-ग़म अपना सुनाऊं कैसे, वो तो पत्थर है उसे मोम बनाऊं कैसे।

अंजू अमनदीप ग्रोवर ने पंजाबी में अपने भाव रखे-
ओह बिन बालन दे ही रहंदा बलदा है, जो सच दी राहां ते रहंदा चलदा है।

इस काव्य गोष्ठी में कृष्ण गोयल, रेखा वर्मा,अनिल चिंतक, संतोष गर्ग, दर्शना सुभाष पाहवा, राजन सुदामा, यश कांसल, डॉ अनिल शाश्वत, रविंद्र सिंह आलिम, चेतन बेदी, गणेश बजाज, एमएल अरोड़ा, विश्वजीत, दीया चौहान ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुति दी।

Previous article
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा* *भगवंत मान सरकार वर्करों की जायज़ मांगें हल करने के लिए वचनबद्ध: हरपाल सिंह चीमा* *विभागों को वर्करों के रोज़गार और वित्तीय मामलों की सिफ़ारिशों में तेज़ी लाने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा* *हरपाल सिंह चीमा द्वारा शिक्षा विभाग को मिड-डे-मील वर्करों को ज़मीनी स्तर पर आ रही मुश्किलें तुरंत हल करने के निर्देश* चंडीगढ़, 21 सितंबर 2026 कर्मचारियों के मसलों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन के तौर पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां मिड-डे-मील स्कीम के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों की विभिन्न यूनियनों और मान-भत्ता वर्करों के संयुक्त मोर्चे के साथ विस्तृत बैठकें कीं। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वर्करों की यूनियनों के साथ उनकी मांगों और मसलों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा, “मैंने संबंधित विभागों को विभागीय स्तर के मसलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए हैं। रोज़गार के मामलों से संबंधित सभी जायज़ सिफ़ारिशें परसोनल विभाग को भेजी जाएं, जबकि वित्तीय पहलुओं वाले मामले वित्त विभाग को भेजे जाने के निर्देश दिए।” बैठकों के दौरान वित्त मंत्री ने यूनियन लीडरशिप को भरोसा दिलाया, “भगवंत सिंह मान सरकार वर्करों की जायज़ मांगों को हल करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और इस संबंध में ज़रूरी कागज़ी प्रक्रिया पहले ही जारी है।” कामगारों के लिए तुरंत राहत सुनिश्चित करने के लिए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग को सख़्त निर्देश जारी करते हुए कहा, “ज़िला स्तरीय अधिकारी मिड-डे-मील वर्करों को ज़मीनी स्तर पर आ रही व्यावहारिक मुश्किलों की सक्रियता से निगरानी करें और उनका तुरंत हल निकालें।” बैठक की कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों ने कमेटी के समक्ष अपनी-अपनी मांगें और शिकायतें रखीं। प्रतिनिधिमंडलों में मिड-डे-मील कुक यूनियन (बी.एम.एस.) की ओर से करम चंद चिंडालिया, कमलजीत कौर, परमजीत कौर और मुमताज़ घुंगराणा, इसी तरह लाल झंडा मिड-डे-मील वर्कर्ज़ यूनियन की ओर से जसमेल कौर बीड़कलां, कुलविंदर कौर आदमपुर, देवराज वर्मा, मक्खन सिंह जखेपल और हरपाल कौर शामिल थे। डेमोक्रेटिक मिड-डे-मील कुक फ्रंट की नुमाइंदगी हरजिंदर कौर लोपे, जंगबहादुर कौर और सिमरजीत कौर ने की। इसके अलावा मिड-डे-मील वर्कर्ज़ यूनियन की ओर से बिमला देवी, प्रवीन बाला, कमलेश कौर और कमलजीत कौर हाज़िर थीं। मिड-डे-मील दफ़्तरी कर्मचारी यूनियन की ओर से दीपक नागपाल, प्रवीन शर्मा, विजय कुमार और दविंदर सिंह तेजा ने अपने मसले रखे, जिनके साथ मान-भत्ता वर्कर्ज़ संयुक्त मोर्चे की ओर से परमजीत कौर, लखविंदर कौर, ममता शर्मा, सरबजीत कौर, शकुंतला और रमनजीत ने भी शिरकत की। ———
Next article
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments