Homepunjabअमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 और ग्रेनेड समेत एक...

अमृतसर में हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 और ग्रेनेड समेत एक गिरफ्तार

अमृतसर में सीमा पार हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, AK-47 और 2 हैंड ग्रेनेड समेत एक गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 4 अक्टूबर 2026: पंजाब पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर रूरल में सीमा पार हथियारों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक AK-47 असॉल्ट राइफल, मैगजीन, 9 जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों की खेप पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आरोपी के मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है।

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवजोत सिंह (28) निवासी चीमा, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से ट्रक चालक है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में था और उनके निर्देशों पर अवैध हथियारों की खरीद और सप्लाई करने में शामिल था।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। इसके साथ ही हथियारों की सप्लाई से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की भी पहचान की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

बॉर्डर रेंज के आईजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर अमृतसर रूरल पुलिस की विशेष टीमों ने ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर जा रहे आरोपी को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से AK-47 राइफल, मैगजीन, 9 जिंदा कारतूस और 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुए।

एसएसपी अमृतसर रूरल कंवलप्रीत सिंह चहल ने बताया कि यह ऑपरेशन एसपी इन्वेस्टिगेशन रामनदीप सिंह, डीएसपी गुरिंदरपाल सिंह नागरा और डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह की निगरानी में अंजाम दिया गया।

इस मामले में थाना घरिंडा, अमृतसर रूरल में एफआईआर नंबर 425, दिनांक 30 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(8) और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच जारी है। जांच का मुख्य उद्देश्य विदेशी तस्करों और स्थानीय नेटवर्क के बीच संपर्कों का पता लगाना तथा इस अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार करना है।

News written by Priyanka Thaku

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments