Homepunjabगांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार —...

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — नायब सिंह सैनी*

गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है प्रदेश सरकार — नायब सिंह सैनी*

 

*मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान का किया दौरा, तालाब का अवलोकन कर उपायुक्त को दिए सौंदर्यीकरण करने के निर्देश*

 

चंडीगढ़, 7 अक्टूबर — हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश के गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर विकसित करना है। गांवों में भी शहरों जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं पक्की गलियां, नालियां, स्वच्छ पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्क, व्यायामशाला, ई-लाइब्रेरी और तालाबों का सौंदर्यीकरण उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को जिला कुरुक्षेत्र में अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान का दौरा किया। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के तालाब (जोहड़) का विस्तृत अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा को तालाब का सौंदर्यीकरण करने के निर्देश दिए और इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही तालाब स्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि तालाब के पास मिट्टी भराव और एक शेड का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया गया है, लेकिन अभी भी इस स्थान पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और बैठने की समुचित व्यवस्था की कमी है। बरसात के दिनों में यहां जलभराव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तालाब की पूर्ण रूप से साफ-सफाई करवाई जाए। तालाब के चारों ओर मजबूत चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) का निर्माण करवाया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए और जल्द से जल्द कार्य शुरू करवाया जाए।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

क्रमांक -2026

*हरियाणा कला परिषद करेगी सांझी उत्सव पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम*

 

*10 से 19 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026*

चण्डीगढ, 7 अक्तूबर – राज्य स्तरीय छठा सांझी उत्सव-2026 का आयोजन कुरूक्षेत्र में 10 से 19 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस सांझी उत्सव में हरियाणा के अलग-अलग कोनों से लुप्त होती सांझी कला को बचाने के लिए सैंकड़ों महिलाएं भाग लेंगी।

हरियाणा कला परिषद के वाईस चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को अमावस्या के दिन विरासत में सांझी प्रतिभागियों द्वारा सुबह 9 बजे से 3 बजे तक सांझी लगाई जाएंगी। इसके पश्चात सांय साढ़े चार बजे हरियाणा कला परिषद की ओर से सांझी उत्सव में भव्य  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

चेयरमैन महेश जोशी ने बताया कि सांझी को समर्पित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अनेक हरियाणवी कलाकार भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में सांझी के गीतों के साथ-साथ हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। इसके साथ ही हरियाणा के लोकरंग की विशेष प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केन्द्र बनेगी।

श्री जोशी ने कहा कि हरियाणा की लोक संस्कृति में सांझी कला का अपना विशिष्ट स्थान है। मिट्टी, गोबर, प्राकृतिक सामग्री और रंग-बिरंगे सजावटी तत्वों से तैयार की जाने वाली सांझी केवल एक पारंपरिक कलाकृति नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, लोक आस्था, महिला सृजनशीलता और पारिवारिक परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति रही है। बदलते समय और आधुनिक जीवनशैली के कारण यह लोक कला धीरे-धीरे विलुप्ति की ओर बढ़ रही है।

सांझी हरियाणा के ग्रामीण समाज में महिलाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़ी रही है। महिलाएं अपने घरों और दीवारों पर सांझी के माध्यम से विभिन्न आकृतियों, प्रतीकों और पारंपरिक अलंकरणों का निर्माण करती रही हैं। इसमें स्थानीय सामग्री और पारंपरिक तकनीकों का प्रयोग इसकी विशेष पहचान है। सांझी प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

क्रमांक 2026

*प्रदेशभर में निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा, जन-जन ने लिया विकसित भारत के निर्माण का संकल्प*

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर– प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जा रही सेवा ज्योति कलश यात्राओं में प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधानसभा अध्यक्ष, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होकर लोगों से वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में सक्रिय सहभागिता का आह्वान कर रहे हैं।

इसी कड़ी में बुधवार को करनाल में एनडीआरआई के सामने अग्रसेन चौक पर आयोजित विकसित भारत सेवा संकल्प सभा में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि यह साधारण कार्यक्रम नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सेवा और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेने का अवसर है। प्रत्येक नागरिक को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

जिला अंबाला में आयोजित समारोह में ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि वर्ष 2001 में श्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से सार्वजनिक जीवन में सेवा करते हुए 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। इसी उपलक्ष्य में देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा और संकल्प, दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। प्रत्येक नागरिक को यह संकल्प लेना चाहिए कि वह समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए अपने स्तर पर क्या योगदान दे सकता है।

जिला कुरुक्षेत्र में केशव पार्क (थीम पार्क) में सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शिरकत करने उपरांत संबोधित करते हुए विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का सफर देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आज 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा।

पानीपत में शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने सेवा ज्योति रथ यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत आज अपनी सामर्थ्य और क्षमता के बल पर विश्व में नई पहचान बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनभागीदारी को विकास की आधारशिला बनाकर देश में विकास कार्यों को गति दी जा रही है।

फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर तथा कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में शिरकत की। श्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने व्यवस्था में पारदर्शिता और बदलाव लाते हुए विकास का पैसा सीधे जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है।

सोनीपत में डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना देश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। प्रधानमंत्री की कार्यशैली में समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनसेवा की भावना को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा से सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के माध्यम से घर-घर तक पहुंचकर लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवा कार्यों के बारे में जागरूक करें।

यमुनानगर में कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और उन्नति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आकर अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ लोगों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।

हिसार में मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के साथ विकास की नई दिशा तय की है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और इसके बाद देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में सड़कों एवं हाईवे का विस्तार, नए हवाई अड्डों, मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और अन्य आधारभूत सुविधाओं के निर्माण को गति मिली है।

जींद में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत-2047 के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और इस संकल्प को जनभागीदारी से ही मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक तथा वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सेवा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और जब प्रशासन, जनप्रतिनिधि तथा आमजन मिलकर कार्य करते हैं तो विकास कार्यों को गति मिलती है।

भिवानी में कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और देश सेवा में निरंतर जुटे रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों की जनसेवा के दौरान प्रधानमंत्री ने देशहित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण तथा ऑपरेशन सिंदूर सहित अनेक निर्णयों के माध्यम से देशहित को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसान हित, महिला सशक्तिकरण तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

मंडी अटेली में स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती सिंह राव ने सेवा ज्योति रथ यात्रा का स्वागत करते हुए इसे हरी झंडी दिखाकर नारनौल के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सेवा, विकास और जनकल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है। यात्रा के अटेली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बड़ौली ने भी झज्जर के राजकीय पीजी नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब देश का हर नागरिक इसे अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जनकल्याण की भावना को निरन्तर गति मिल रही है। उन्होंने सेवा को सदैव सर्वोच्च स्थान दिया है और यही भावना हमें राष्ट्र-प्रेम की भावना की ओर प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी जरूरतमंद की मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सेवा है। सेवा ज्योति यात्रा इसी सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।

क्रमांक – 2026

*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम में किया ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ*

 

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय — अमित शाह*

 

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने थामी मशाल, युवाओं को सौंपकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान का किया आह्वान*

 

*विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के आह्वान के साथ सिग्नेचर टावर के पास स्थापित की गई यात्रा की मशाल*

चंडीगढ़, 7 अक्तूबर-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को साइबर नगरी गुरुग्राम में ‘विकसित भारत संकल्प ज्योति यात्रा’ का शुभारंभ किया। गृह मंत्री श्री अमित शाह ने यात्रा की मशाल मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को सौंपते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया।

इस अवसर पर गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों और हजारों युवाओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशवासियों को संबोधित करते हुए सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जनभागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ सुधा यादव, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

श्री अमित शाह ने राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम और युगांतकारी अध्याय है। उन्होंने कहा कि इन 25 वर्षों में श्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में निरंतर देश और करोड़ों नागरिकों की सेवा की है।

श्री अमित शाह ने कहा कि 7 अक्तूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। एक गरीब परिवार में जन्मे व्यक्ति ने अपनी क्षमता, प्रतिभा और करोड़ों लोगों को साथ लेकर 25 वर्षों तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के ये 25 वर्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 25 वर्षों में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने गरीबी उन्मूलन, सुरक्षित भारत, अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद समाप्त करना, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण तथा देश के बुनियादी ढांचे को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की दिशा में किए गए प्रयासों से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्ष गरीब कल्याण, भारत के गौरव और राष्ट्र की प्रगति के 25 वर्ष रहे हैं। इन 25 वर्षों की सेवा और उपलब्धियों को यादगार बनाने के लिए ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया है। देश के विकास और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सेवा-समर्पण के 25 वर्षों को जनभागीदारी के माध्यम से स्मरण करना इस यात्रा का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के प्रमुख मार्गों से पैदल यात्रा करते हुए सिग्नेचर टावर के पास यात्रा की मशाल स्थापित की। इस दौरान उन्होंने मशाल युवाओं को सौंपते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। यात्रा का शुभारंभ विकसित भारत सभा से हुआ, जिसमें हजारों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संदेश देते हुए कहा कि देश और प्रदेश का विकास तभी सार्थक होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचें और लोगों का जीवन सुखी, समृद्ध एवं समस्यामुक्त बने।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के सिंह, सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के आयुक्त एवं सचिव के. मकरंद पांडुरंग, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा,

मानेसर की मेयर डॉ इंद्रजीत यादव, गुरुग्राम सीनियर डिप्टी मेयर धर्मबीर भांगरोला सहित गुरुग्राम जिला प्रशासन से सीपी शिवास कविराज, निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, डीसी उत्तम सिंह  तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

क्रमांक — 2026

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगौली जाटान पहुंचकर स्व. बालक राम सैनी के निधन पर किया शोक व्यक्त*

चंडीगढ़ , 7 अक्टूबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी बुधवार को अपने पैतृक गांव मंगौली जाटान में शोक व्यक्त करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गांव मंगौली जाटान निवासी बालक राम सैनी (उम्र 75 वर्ष) के निधन पर उनके परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। गत 26 सितंबर 2026 को बालक राम सैनी का स्वर्गवास  हुआ था। स्व. बालक राम सैनी मुख्यमंत्री के परिवारिक सदस्य रहे और रिश्ते में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के चाचा लगते थे।

श्री नायब सिंह सैनी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार उनके साथ खड़ा है और परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।

क्रमांक -2026

Previous article
Next article
खनन विभाग द्वारा दो स्थानों पर अवैध खनन का पर्दाफाश: बरिंदर कुमार गोयल* *अमृतसर के कोट सिद्धू गांव में छापेमारी के दौरान अवैध खनन का पर्दाफाश; मशीनरी और टिपरों की पहचान हुई* *सिद्धवां बेट में रेत से लदा बिना नंबर वाला टिपर ज़ब्त* *राज्य में अब तक 245 एफ.आई.आर, 598 चालान जारी; लगभग 8 करोड़ रुपये के जुर्माने लगाए* *चंडीगढ़/अमृतसर/लुधियाना, 7 अक्टूबर:* पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा देर रात चलाए गए महत्वपूर्ण ऑपरेशन के दौरान ज़िला अमृतसर की तहसील लोपोके के गांव कोट सिद्धू में अवैध रेत खनन वाली जगह पर छापेमारी करते हुए मौके पर चल रहे अवैध खनन का पर्दाफाश किया गया। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मौके से तीन जे.सी.बी. मशीनें (चेसी नंबर आर.ए.जे.3डी.एक्स.एक्स.4ए03117476, एच.ए.आर.3डी.एक्स.एक्स.4के03070706 और एक बिना नंबर वाली जे.सी.बी. मशीन) और सात टिपर ट्रकों (नंबर पी.बी 02 डी.एक्स 5572, पी.बी 02 ई.जे 0301, पी.बी 02 ई.सी 7695, पी.बी 02 ई.आर 7191, पी.बी 02 ई.ई 6944, पी.बी 02 ई.जे 0410 और पी.बी 02 ई.क्यू 9399) की पहचान की है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि ‘माइन्स एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957’ की धारा 21(1) के तहत थाना भिंडी सैदां में एफ.आई.आर. नंबर 0160/2026 दर्ज की गई है। इस मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए ज़मीन मालिकों और वाहनों/मशीनों के मालिकों की पहचान करने तथा विवरणों की पड़ताल के लिए पुलिस जांच जारी है। खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने आगे बताया कि इसी तरह खनन विभाग लुधियाना द्वारा की गई एक और कार्रवाई के तहत सिद्धवां बेट क्षेत्र से आ रहे रेत से भरे एक टिपर को रात के समय रोककर चेक किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बिना नंबर वाला टिपर थाना सिद्धवां बेट के हवाले किया और दिनांक 06-10-2026 को एफ.आई.आर. नंबर 283 के तहत केस दर्ज किया गया है। खनन और भू-विज्ञान मंत्री ने आगे बताया कि गैर-कानूनी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 अक्टूबर, 2026 तक राज्य भर में 247 एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं और नियम 74 तथा 75 के तहत 598 चालान जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 7.92 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 7.69 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूल की जा चुकी है। कुछ मुख्य ज़िलों के विवरण साझा करते हुए श्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि अमृतसर में 16 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 25 चालानों के तहत 46.87 लाख रुपये के जुर्माने किए गए जिसमें से 42.79 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। होशियारपुर में 20 एफ.आई.आर. और 84 चालान दर्ज किए गए, जिसमें 129.39 लाख रुपये का जुर्माना किया गया और 125.81 लाख रुपये की वसूली हुई जबकि पठानकोट में 5 एफ.आई.आर. और 101 चालान दर्ज किए गए, जिसमें 176.89 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और पूरी रकम वसूली गई। उन्होंने आगे बताया कि गुरदासपुर में सभी ज़िलों से अधिक 55 एफ.आई.आर. दर्ज की गईं और 24 चालान किए गए, जिसमें 39.57 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और पूरी रकम वसूली जा चुकी है। एस.ए.एस. नगर में 27 एफ.आई.आर. और 67 चालान किए गए जिसमें 87.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया और 82.86 लाख रुपये की वसूली हुई जबकि श्री आनंदपुर साहिब में 32 एफ.आई.आर. और 30 चालान किए गए, जिसमें 52.99 लाख रुपये का जुर्माना किया गया और 48.91 लाख रुपये की वसूली हुई। —–
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments