*पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा 450 क्लर्कों की भर्ती की जाएगी; 2500 प्रशिक्षुओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा: ऊर्जा मंत्री सौंड*
*हमारी सरकार बेहतर रोजगार अवसरों और कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है: सौंड*
* क्लर्कों की भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू; लाइनमैन ट्रेड के तहत 2500 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंध*
चंडीगढ़, 17 नवंबर:
पंजाब के विद्युत मंत्री एस. तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) एक व्यापक भर्ती और कौशल विकास अभियान चला रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ राज्य के युवाओं के तकनीकी कौशल को बढ़ाना है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए विद्युत मंत्री ने बताया कि पीएसपीसीएल अपने प्रशासनिक कार्यों को सुदृढ़ करने और ग्राहक सेवा में सुधार लाने के लिए क्लर्कों के 450 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।


