पावन दिन पर पंजाब को नशा और गैंगस्टर मुक्त व चढ़दीकला वाला पंजाब बनाने के पावन लक्ष्य बनाने के भाजपा और अकाली गठजोड़ हुआ : तरुण चुग
गुरुपर्व पर तरुण चुग ने गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में टेका मत्था, पंजाब की चढ़दी कला के लिए की तरुण चुग ने अरदास
अमृतसर/चंडीगढ़ | 24 नवंबर 2026
भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतसर के रणजीत एवेन्यू स्थित गुरुद्वारा साहिब छठी पातशाही में माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और पंजाब की सुख-समृद्धि एवं चढ़दी कला के लिए अरदास की।
इस अवसर पर तरुण चुग ने कहा कि आज का दिन अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक है। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पंजाब की भलाई, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं। दोनों दलों ने पंजाब को नशों, गैंगस्टरवाद, रंगदारी और अपराध के शिकंजे से मुक्त कराने तथा प्रदेश को विकास और खुशहाली के मार्ग पर आगे ले जाने का संकल्प लिया है।
चुग ने कहा कि आज हम गुरु महाराज के दरबार में शुक्राना करने, उनका आशीर्वाद लेने और पंजाब की चढ़दी कला के लिए अरदास करने आए हैं। हमारी प्रार्थना है कि गुरु महाराज पंजाब को नशों, गैंगस्टरों और अन्य सामाजिक बुराइयों से मुक्ति दिलाने के इस संकल्प को पूरा करने की शक्ति और आशीर्वाद प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि पंजाब को अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं, बल्कि ‘उभरता पंजाब’ बनाना है। ऐसा पंजाब बनाना है जो नशा मुक्त हो, गैंगस्टर मुक्त हो, रंगदारी मुक्त हो और विकास एवं खुशहाली के नए कीर्तिमान स्थापित करे।
तरुण चुग ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी और 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशा एवं गैंगस्टर मुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा।
भाजपा और अकाली दल के संबंधों पर पूछे गए सवाल के जवाब में चुग ने कहा कि भाई तो भाई होता है। भाई के बीच खून का रिश्ता होता है। दोनों दलों के बीच पंजाबियत की खुशबू और पंजाब के प्रति समर्पण की भावना है। हमारा साझा उद्देश्य पंजाब को सुरक्षित, समृद्ध और विकसित बनाना है।


