सार
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है।
विस्तार
पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान सौंपी गई सुरक्षा ड्यूटी को निभाने से इनकार करने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बर्खास्त किए गए कर्मी पुलिस बल की विभिन्न शाखाओं से जुड़े थे।
पुलिसकर्मियों को बर्खास्त किया गया
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कई मौकों पर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर 100 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके पदों से हटा दिया गया है, जबकि कई अन्य ने अपने सौंपे गए कार्यों को निभाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘पुलिस अधिकारियों को लाहौर में गद्दाफी स्टेडियम से निर्दिष्ट होटलों के बीच यात्रा करने वाली टीमों के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे या तो अनुपस्थित रहे या उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को लेने से साफ इनकार कर दिया।
आईजीपी पंजाब उस्मान अनवर ने मामले का लिया संज्ञान

खिलाड़ियों की सुरक्षा में लापरवाही का मसला

पीसीबी ने दर्शक के मैदान में घुसने पर संज्ञान लिया



