Wednesday, October 22, 2025
Homeपंजाबपंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने नए पावर मंत्री

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने नए पावर मंत्री

पंजाब सरकार में बड़ा फेरबदल, संजीव अरोड़ा बने नए पावर मंत्री
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिमंडल में अहम बदलाव करते हुए कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ से पावर विभाग वापस ले लिया है। अब यह जिम्मेदारी संजीव अरोड़ा को सौंपी गई है। इसके साथ ही संजीव अरोड़ा को पंजाब का नया पावर मंत्री नियुक्त किया गया है।
हरभजन सिंह ईटीओ अब केवल लोक निर्माण विभाग (PWD) का कार्यभार संभालेंगे। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने यह फैसला विभागों में बेहतर कामकाज और प्रशासनिक तालमेल को ध्यान में रखते हुए किया है।
संजीव अरोड़ा पंजाब की राजनीति और उद्योग जगत का जाना-पहचाना नाम हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके कार्यभार संभालने से बिजली विभाग में सुधार होगा और राज्य के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
इस फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएँ तेज हो गई हैं और सबकी निगाहें अब नए पावर मंत्री की कार्यशैली पर टिकी हुई हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments