Saturday, December 6, 2025
Homeचंडीगढ़बसपा चंडीगढ़ की अहम बैठक, संगठन मजबूत करने और नगर निगम चुनाव...

बसपा चंडीगढ़ की अहम बैठक, संगठन मजबूत करने और नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति तय

चंडीगढ़, 12 सितंबर 2025 – बहुजन समाज पार्टी (बसपा) चंडीगढ़ के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से स्टेट कोऑर्डिनेटर सरदार अवतार सिंह करमपुरी और स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य

बैठक का मुख्य उद्देश्य बसपा चंडीगढ़ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और आगामी 2026 चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति बनाना रहा।

स्टेट कोऑर्डिनेटर अवतार सिंह करमपुरी ने घोषणा की कि हर वार्ड, बूथ और सेक्टर स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी ताकि संगठनात्मक ढंग से प्रभावी काम हो सके। इसके साथ ही सभी जोन इंचार्जों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

प्रशासन पर निशाना

बैठक में स्टेट कोऑर्डिनेटर विपुल कुमार ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को “सिटी ब्यूटीफुल” कहा जाता है, लेकिन हाल ही में हुई बारिश में शहर जलभराव से जूझता रहा। प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा कि पूरे शहर में चोरी, डकैती और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। वहीं, चंडीगढ़ की सड़कों की हालत भी बेहद खराब है, जिससे बरसात के दौरान आम लोगों के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

परिनिर्वाण दिवस का आयोजन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 9 अक्टूबर को बसपा के संस्थापक कांशीराम जी का परिनिर्वाण दिवस बड़े स्तर पर वार्ड नंबर 26, डड्डूमाजरा, चंडीगढ़ में मनाया जाएगा।

प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस बैठक में लोकसभा प्रभारी सुखदेव सिंह सोनू, ग्रामीण प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह, जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट विक्रांत, शंकर राव, मीडिया इंचार्ज दिनेश दहिया, सचिव इंद्रवीर, राजकुमार, वार्ड अध्यक्ष अशोक कुमार और बामसेफ के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

यह बैठक बसपा चंडीगढ़ के लिए आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments