Tuesday, October 21, 2025
Homeक्रिकेटटीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ऐतिहासिक रिकॉर्ड से बस छह...

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ऐतिहासिक रिकॉर्ड से बस छह छक्के दूर

टीम इंडिया के धाकड़ युवा बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा इस समय एशिया कप 2025 में शानदार लय में हैं। उनका बल्ला लगातार रन और छक्के उगल रहा है। अब वे एक और बड़ा इतिहास रचने की कगार पर हैं। अभिषेक को सिर्फ छह छक्कों की दरकार है, जिसके बाद वे बहुराष्ट्रीय टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (आईसीसी के पूर्ण सदस्य राष्ट्रों में) बन जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में अभिषेक ने अब तक 19 छक्के जड़ दिए हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ का सर्वोच्च आंकड़ा है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 15 छक्के लगाए थे। वहीं, अभिषेक के गुरु युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 12 छक्के जड़े थे।

अब अभिषेक का अगला निशाना जिम्बाब्वे के सिकंदर रज़ा का रिकॉर्ड है, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर 2023/24 में 24 छक्के लगाए थे। यदि अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 6 छक्के और जड़ देते हैं, तो वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments