Homeपंजाबगुरु रविदास प्रकाश पर्व: काशी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल...

गुरु रविदास प्रकाश पर्व: काशी यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जल्द जारी करे केंद्र, दीपक बाली की मांग

गुरु रविदास प्रकाश पर्व पर काशी यात्रा के लिए ट्रेनों की मांग तेज, दीपक बाली ने केंद्र से की अपील

चंडीगढ़, 20 अप्रैल | प्रियंका ठाकुर

पंजाब सरकार के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विभाग के सलाहकार Deepak Bali ने केंद्र सरकार से अपील की है कि Guru Ravidas जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर काशी (वाराणसी) के लिए विशेष रेलगाड़ियों का शेड्यूल जल्द जारी किया जाए।

दीपक बाली ने कहा कि पंजाब सरकार इस पावन अवसर को फरवरी 2026 से फरवरी 2027 तक भव्य स्तर पर मना रही है। इस दौरान देश-विदेश में कीर्तन दरबार और शोभा यात्राएं आयोजित की जा रही हैं, खासकर उन स्थानों पर जहां गुरु जी के चरण पड़े थे।

उन्होंने बताया कि संगतों को Varanasi स्थित गुरु जी की जन्मस्थली के दर्शन करवाने के लिए पंजाब सरकार ने पूरे एक वर्ष तक विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए 30 मार्च को ही IRCTC को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।

बाली ने कहा कि रेलवे विभाग से व्यक्तिगत बातचीत के बावजूद केवल “विचार कर रहे हैं” जैसे जवाब मिल रहे हैं, जो श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने केंद्र सरकार, रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw और केंद्रीय राज्य मंत्री Ravneet Singh Bittu से अपील की कि इस मुद्दे को राजनीति से दूर रखते हुए जल्द मंजूरी दी जाए। उन्होंने कहा कि यह किसी सरकार की नहीं बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का सवाल है।

दीपक बाली ने खास तौर पर रवनीत सिंह बिट्टू से आग्रह किया कि वे पंजाब के प्रतिनिधि के तौर पर आगे आकर संगतों के लिए इन ट्रेनों की मंजूरी सुनिश्चित करवाएं।

उन्होंने संत समाज से भी अपील की कि वे इस मांग के समर्थन में आवाज उठाएं, ताकि श्रद्धालु जल्द से जल्द गुरु धामों के दर्शन कर सकें। सरकार का मानना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में देरी उचित नहीं है और केंद्र को जल्द फैसला लेना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments