Homeपंजाबचंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया हिरासत में

चंडीगढ़ में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मनीष सिसोदिया हिरासत में

चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पंजाब के युवाओं ने चंडीगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय पंजाब के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP) के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने रोष मार्च निकालते हुए निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और पार्टी के कई विधायक शामिल हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीष सिसोदिया समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। फिलहाल, इस मामले में आगे की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

News written by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments