Wednesday, February 4, 2026
Homeचंडीगढ़विश्व कैंसर दिवस पर मोहाली में वॉकथॉन, कैंसर जागरूकता का दिया गया...

विश्व कैंसर दिवस पर मोहाली में वॉकथॉन, कैंसर जागरूकता का दिया गया मजबूत संदेश

मोहाली, 4 फरवरी 2026

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर बुधवार को लिवासा अस्पताल, मोहाली में कैंसर जागरूकता को लेकर एक भव्य वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैंसर सर्वाइवर, डॉक्टर, केयरगिवर, वालंटियर और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों ने एकजुट होकर भाग लिया और कैंसर के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।

इस वॉकथॉन में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज लांडरां, रोटरी क्लब, इनर व्हील क्लब, लायंस क्लब, मोहाली सीनियर सिटीजन एसोसिएशन और चंडीगढ़ सीनियर सिटीजन एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कैंसर से लड़ाई में समाज की भूमिका को रेखांकित किया।

लिवासा अस्पताल की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंसर की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार और भावनात्मक समर्थन के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान हेल्थ सेशन आयोजित किए गए, अवेयरनेस स्किट प्रस्तुत की गई और कैंसर सर्वाइवरों ने अपने संघर्ष और जीत की प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं।

मेडिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर डॉ. जतिन सरीन ने कहा, “कैंसर का शीघ्र पता लगाना बेहद जरूरी है। जागरूकता वास्तव में जीवन बचाती है।”
रेडिएशन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर डॉ. मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि सरल जांच और समय पर परामर्श से बड़ा अंतर आ सकता है।
वहीं, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर डॉ. विजय बंसल ने नियमित जांच, स्वस्थ आहार और तंबाकू से परहेज को कैंसर से बचाव का प्रभावी तरीका बताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments