Saturday, December 6, 2025
Homeपंजाबझूठे आंसू बहाकर सस्ती राजनीति कर रहे राहुल गांधी : तरूण चुग

झूठे आंसू बहाकर सस्ती राजनीति कर रहे राहुल गांधी : तरूण चुग

झूठे आंसू बहाकर सस्ती राजनीति कर रहे राहुल गांधी : तरूण चुग

 

बाढ़ पीड़ित पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़क रहे राहुल गाँधी : चुग

 

चंडीगढ़, 15 सितम्बर 2025 :

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग ने आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पंजाब की भीषण बाढ़ पर “मगरमच्छ जैसे झूठे आंसू बहाने” का आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी।

चुग ने कहा कि जब लाखों पंजाबी बाढ़ में फंसे अपनी जान बचाने और खेत-खलिहान संभालने में जूझ रहे थे, तब राहुल गांधी भारत से बाहर कहीं आराम से विदेश में समय बिता रहे थे। “अब जब पानी उतरने लगा है और लोग अपने नुकसान का हिसाब कर रहे हैं, तब राहुल महज़ फोटो-ऑप के लिए पंजाब पहुंचे हैं,” चुग ने कहा।

उन्होंने सवाल उठाया कि पूरा कांग्रेस हाईकमान, गांधी परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पंजाब में आई इस भीषण आपदा पर एक महीने तक क्यों चुप रहा। “यह कोई नई बात नहीं है। यही बेरुखा और असंवेदनशील रवैया कांग्रेस ने पंजाब के साथ पहले भी दिखाया है—चाहे वह ऑपरेशन ब्लूस्टार के काले दिन रहे हों या 1984 का कांग्रेस रचित सिख क़त्ल-ओ-ग़ारत” चुग ने जोड़ा।

चुग ने कहा कि राहुल गांधी की यह अचानक चिंता तब दिखी है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पंजाब आए, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। “राहुल का यह नाटक महज़ सस्ती राजनीति है और यह बाढ़ की मार झेल रहे लाखों पंजाबियों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है,” चुग ने कहा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को पंजाब आकर राजनीतिक ड्रामेबाजी बंद करना चाहिए। “जब पंजाबियों को असली राहत और पुनर्वास चाहिए, तब राहुल गांधी पाखंड और खोखले दिखावे से पूरे पंजाब और देश को शर्मिंदा कर रहे हैं,” चुग ने जोड़ा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments