Tuesday, July 1, 2025
Homeचंडीगढ़विशुद्ध सनातन धर्म की पद्धति से सत्यपाल जैन का 74वां जन्म दिवस...

विशुद्ध सनातन धर्म की पद्धति से सत्यपाल जैन का 74वां जन्म दिवस मनाया

विशुद्ध सनातन धर्म की पद्धति से सत्यपाल जैन का 74वां जन्म दिवस मनाया

वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह ने जन्मदिन पर केक न काटने का अभियान किया हुआ है शुरू  

चण्डीगढ़ : शहर के सबसे वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन का 74वां जन्मदिवस सनातन धर्म की पद्धति के अनुसार शुद्ध गाय के देसी घी के पांच दीपक प्रज्वलित कर एवं वैदिक मंत्र उच्चारण करके बहुत ही सादगी और उल्लास के साथ मनाया गया। उनके समर्थकों द्वारा भगवान से उनकी दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में प्रसन्नता की कामना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सतिंदर सिंह व नरेंदर पांडे एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
गौरतलब है कि भाजपा नेता सतिंदर सिंह ने जन्मदिन के अवसरों पर केक ना काटने की मुहिम चलाई हुई है, और इस अभियान की शुरुआत उन्होंने स्वयं अपने बेटे के जन्मदिन से की थी। सत्यपाल जैन ने भी आज सतिंदर सिंह के कदम का अनुकरण किया व इस मुहिम में जुड़ने का ऐलान किया।
सतिंदर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि केक काट कर एवं मोमबत्तियां बुझा कर अपना या बच्चों का जन्मदिन मनाना पूरी तरह से भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की पद्धति के विपरीत है। अंग्रेज  भारतवर्ष में सनातन धर्म की पद्धति को ख़त्म कर केक काटने की परंपरा शुरू करके गुलामी की एक निशानी छोड़कर गए हैं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में सनातन धर्म के अनुसार ही नियमों का पालन करना चाहिए। सतिंदर सिंह ने कहा कि इसके लिए वे एक व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाएंगे।
उन्होंने कहा कि बेशक वे सिख परिवार से आते हैं, परन्तु उनकी सनातन धर्म में भी पूरी आस्था है।
जन्मदिवसों के शुभ अवसर पर वैदिक मंत्रों का उच्चारण एवं शुद्ध  देसी घी के दीपकों को प्रज्वलित कर ईश्वर से मंगल कामना की प्रार्थना करनी चाहिए और भारतीय स्वदेशी परंपरा को भविष्य में कायम रखना चाहिए। इस अवसर पर सतपाल गुप्ता, मनीष पांडे व संजीव लखनपाल आदि भी मौजूद रहे। आज पूरा दिन सत्यपाल जैन के निवास पर मेले जैसा माहौल दिखा तथा समर्थकों व शुभ चिंतकों का ताँता लगा रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments