Thursday, May 22, 2025
Homeउत्तर प्रदेशUP: 'यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित...', संभल से लेकर मथुरा मामले...

UP: ‘यूपी में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित…’, संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी सीएम योगी ने दिया जवाब

सार


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा है कि यूपी में मुस्लिम सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्होंने संभल से लेकर मथुरा मामले पर भी बयान दिया।

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं। साल 2017 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से सांप्रदायिक दंगे बंद हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई पर खास बातचीत में यूपी के सीएम योगी से सवाल किया गया था कि क्या आपके राज्य में मुसलमान सुरक्षित हैं? इस पर उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे अधिक सुरक्षित हैं। उन्होंने दोहराया कि सबसे अधिक सुरक्षित हैं। यूपी में अगर हिंदू सुरक्षित हैं तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं।

सीएम योगी ने कहा कि 100 मुस्लिम परिवारों में एक हिंदू, एक हिंदू छोड़िए, 50 हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं रह सकते हैं, लेकिन 100 हिंदू घरों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षित रहता है। उन्हें अपने सभी धार्मिक कर्म करने की आजादी होगी। उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति का हवाला भी दिया, जहां हाल ही में अल्पसंख्यकों और मंदिरों पर कई हमले हुए हैं।

इससे पहले पाकिस्तान इसका उदाहरण था। सीएम योगी ने कहा कि इतिहास में कोई उदाहरण नहीं बता सकता कि किसी हिंदू राजा ने किसी देश पर कब्जा किया हो।

संभल में खुदाई पर सीएम योगी ने कही ये बात
संभल से वाराणसी तक नए-नए मंदिरों को खोजने के सवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल में मौजूद सभी मंदिरों को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अब तक शहर में 54 से अधिक तीर्थ स्थलों की पहचान की है, और शेष को खोजने के प्रयास जारी हैं।

एएनआई से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने इस बात पर जोर दिया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल भारत की विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा “जो कुछ भी है, हम उसे खोज लेंगे। हम दुनिया को दिखाएंगे। जिन्हें भगवान ने आंखें दी हैं, उन्हें देखने दें। संभल में क्या हुआ? संभल सच्चाई है।

हिंदू मंदिरों के खंडहरों पर बनी मस्जिदों के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम योगी ने कहा कि “इस्लाम कहता है कि हिंदू मंदिरों को नष्ट करने के बाद बनाए गए पूजा स्थल भगवान को स्वीकार नहीं हैं। फिर उन्हें क्यों बनाया गया?

उन्होंने दोहराया कि सनातन हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण स्थल हमारी विरासत के प्रतीक हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकार मंदिरों को पुनर्जीवित करना जारी रखेगी। हमने 54 से ज़्यादा जगहों की पहचान की है और बाकी जगहों की तलाश कर रहे हैं। वैज्ञानिक सबूत मौजूद हैं, हम दिखा रहे हैं कि वे कहां हैं।

ईदगाह मस्जिद-कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर भी बोले योगी
यूपी के सीएम योगी ने मथुरा की ईदगाह मस्जिद और कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कहा कि हम तो मथुरा को लेकर अदालत के आदेश का ही पालन कर रहे हैं, वरना अब तक मथुरा में बहुत कुछ हो गया होता।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments