कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा ज़ीरकपुर के वार्ड नंबर 27 में 1 करोड़ 92 लाख 47 हजार रुपये के विकास कार्यों की शुरूआत
ए.के.एस. 1, 2, 3 को बनाया जाएगा साफ-सुथरा और आधुनिक वार्ड — रंधावा
ज़ीरकपुर (साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर),
हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर काउंसिल ज़ीरकपुर में शहरवासियों को आ रही समस्याओं से राहत दिलाने और विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 27 के ए.के.एस. 1, 2, 3 में कुल 1 करोड़ 92 लाख 47 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरुआत करवाई। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में जल निकासी प्रणाली को मजबूत करना तथा गलियों और सड़कों की स्थिति में सुधार लाना है।
विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए विधायक रंधावा ने बताया कि मंजूर किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 27 के ए.के.एस. 1, 2, 3 में स्टॉर्म सीवर पाइपलाइन बिछाना, गलियों का निर्माण और मरम्मत, पार्क के लिए ट्यूबवेल तथा इंटरलॉक टाइलों का काम शामिल है।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य जल्द शुरू कर निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएंगे। हलका डेराबस्सी के विकास को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाते हुए इसे मॉडल हलका बनाया जाएगा और ज़ीरकपुर शहर को पूरी तरह साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का एक-एक पैसा ईमानदारी से जनता और राज्य के विकास पर खर्च किया जाए। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।


