Homepunjabचण्डीगढ़ भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सदस्यों ने संगठन को और अधिक...

चण्डीगढ़ भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए संकल्प लिया

चण्डीगढ़ भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सदस्यों ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए संकल्प लिया

चण्डीगढ़ : स्थानीय भाजपा के ओबीसी मोर्चा की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष एवं नई दिल्ली से विधायक गजेंद्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गजेंद्र सिंह यादव ने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, समाज के उत्थान तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने मार्गदर्शन से उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

प्रदेश अध्यक्ष सतपाल वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनके मार्गदर्शन को संगठन के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के पिछड़े वर्गों के अधिकारों एवं विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

बैठक के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments