Homepunjabविश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के...

विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए  – नायब सिंह सैनी

विश्व के जिस नागरिक ने जीवंत महाभारत देखनी है वो कुरुक्षेत्र के महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर में आए  – नायब सिंह सैनी

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण

 

धान खरीद के सीजन में किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

 

चंडीगढ़, 4 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने ज्योतिसर तीर्थ पर मथा टेका, विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके प्रदेश की सुख शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण व राधा बने बच्चों को प्यार दिया।

श्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केंद्र का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज की कथा में शिरकत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र का उद्देश्य महाभारत की महाकाव्य कथा और भगवद्गीता की कालजयी शिक्षाओं को पारंपरिक कहानी कहने और आधुनिक तकनीक के मेल से लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र लगभग 17 एकड़ में फैला हुआ है और इसमें एक लाख वर्ग फुट से अधिक इनडोर स्थान है।

श्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क हैं। किसानों की धान की खरीद भी की जाएगी। जिस धान की फसल में ज्यादा नमी होती है, उससे आढ़ती, एजेंसी को समस्या होती है। निर्धारित नमी के पैरामीटर के तहत धान को लेकर आएं। किसानों को फसल खरीद के सीजन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

क्रमांक -2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी वर्गों व समाज का हो रहा है विकास : कृष्ण कुमार बेदी

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की करी घोषणा

 

देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है गुर्जर समाज

चंडीगढ़, 4 सितंबर – हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है।

मंत्री शुक्रवार को कुरुक्षेत्र गुर्जर धर्मशाला प्रबंधक कमेटी द्वारा धर्मशाला परिसर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बोल रहे थे। कैबिनेट मंत्री श्री  कृष्ण बेदी ने सभी प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और गुर्जर धर्मशाला को 15 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने की।

मंत्री ने कहा कि गुर्जर धर्मशाला जैसी संस्थाएं हमारी संस्कृति और विरासत को बचाए रखने और आने वाली पीढ़ी को संस्कार देने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। ऐसी धर्मशालाएं केवल भवन नहीं, बल्कि हमारे समाज की एकता, संगठन और भाईचारे का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन और गीता के उपदेश के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। भगवान कृष्ण का जीवन हमें सिखाता है कि जब-जब इस धरती पर अधर्म और अन्याय बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं।

इस मौके पर गुर्जर धर्मशाला कमेटी के प्रधान ऋषिपाल कसाना, अशोक सिरसी, अशोक गुर्जर, जाट सभा प्रधान कृष्ण श्योकंद अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

क्रमांक-2026

विजय

सेवा संकल्प अभियान के लिए नोडल अधिकारी किए गए नियुक्त

चंडीगढ़, 4 सितंबर- हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा द्वारा दी गई।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए निदेशालय के राज्य एनसीसी/एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार राज्यभर में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय का कार्य संभालेंगे।

इसके साथ ही, प्रदेश के सभी जिलों में इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करने के लिए जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अपने-अपने संबंधित जिलों के लिए जिला नोडल अधिकारी  नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और विद्यार्थियों में समाज सेवा, समर्पण और नैतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करना है। उच्चतर शिक्षा विभाग के माध्यम से कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि वे जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान दे सकें।

उन्होंने सभी नवनियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में तत्परता से कार्य करें और अभियान के तहत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों का पारदर्शी व प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। सरकार का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा का संदेश पहुंचाना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में सक्रिय भागीदार बनाना है।

क्रमांक-2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ प्रचारक एवं समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर जताया शोक

 

जगाधरी पहुंचकर स्व. जगदीश मित्तल को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, शोक-संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस

चंडीगढ़, 4 सितंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जगाधरी पहुंचे और प्रसिद्ध समाजसेवी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. जगदीश मित्तल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्व. जगदीश मित्तल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक-संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

स्व. जगदीश मित्तल का वीरवार को निधन हो गया था। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जगदीश मित्तल का निधन समाज और विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने जीवन में समाजसेवा, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री अनिल विज, विधायक श्री घनश्याम दास अरोड़ा, अनुसूचित जाति आयोग की चेयरमैन श्रीमती बंतो कटारिया, हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) के चेयरमैन मुकेश गर्ग, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कंवर पाल गुर्जर, मेयर श्रीमती सुमन बहमनी, चेयरमैन श्री राकेश त्यागी,  मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भोपाल खदरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्रमांक – 2026

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments