Tuesday, February 10, 2026
Homeहरियाणागुरुग्राम के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर सरकार का फोकस:...

गुरुग्राम के विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 9 फरवरी:
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरुग्राम के विकास और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित के कार्य पूरी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तत्परता से किए जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में कुल 17 परिवाद रखे गए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर समाधान किया गया, जबकि 5 मामलों पर अगली बैठक तक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त सड़कों की स्थिति पर सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि अगले एक माह के भीतर गुरुग्राम की सभी खराब सड़कों को मोटरेबल बनाया जाए। सेक्टर-10ए से द्वारका एक्सप्रेसवे तक सड़क की खराब स्थिति पर उन्होंने 24 घंटे के भीतर गड्ढे भरने और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए।

सेक्टर-85 की लंबे समय से चली आ रही सड़क समस्या पर मुख्यमंत्री की त्वरित पहल से समाधान निकला है। संबंधित निजी भूमि खरीदे जाने और पुरानी इमारतें हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो सप्ताह में 24 मीटर चौड़ी सड़क बनने से करीब 7,000 निवासियों और 800 स्कूली छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।

इसके अलावा सूरत नगर फेज-1 में जलभराव की समस्या पर मुख्यमंत्री ने एक माह में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कर प्रभावित गलियों का जीर्णोद्धार किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तय समय सीमा में कार्य पूरे न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments