Homeपंजाबपंजाब में जल्द होगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती, हरजोत सिंह बैंस...

पंजाब में जल्द होगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती, हरजोत सिंह बैंस का ऐलान

पंजाब में जल्द होगी मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया ऐलान

चंडीगढ़, 20 नवंबर। पंजाब की भगवंत मान सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जल्द ही मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि राज्य के सरकारी स्कूलों में पर्याप्त शिक्षण स्टाफ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस भर्ती से न केवल शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सहायता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी मिल सकेगी।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने चंडीगढ़ में मास्टर कैडर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। बैठक में जलालाबाद के विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी और फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी मौजूद रहे। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और मांगों को शिक्षा मंत्री के सामने रखा।

हरजोत सिंह बैंस ने सभी प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि शिक्षकों की सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी उचित मुद्दों का समाधान नियमों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार किया जाएगा।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने राज्य सरकार की रोजगार नीति का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार अब तक युवाओं को 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान कर चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने और सरकारी संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि मास्टर कैडर शिक्षकों की भर्ती सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध करवाने के लिए पर्याप्त संख्या में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति जरूरी है।

उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी ‘शिक्षा क्रांति’ पहल का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में आधुनिक बुनियादी ढांचे, स्मार्ट क्लासरूम, बेहतर शिक्षण सुविधाओं और शैक्षणिक परिणामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य सरकारी स्कूलों को अभिभावकों की पहली पसंद बनाना है।

बैंस ने कहा कि मास्टर कैडर की प्रस्तावित भर्ती इसी दिशा में एक अहम कदम है, जिससे पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments