Homeपंजाबपूर्व सैनिकों का कल्याण पंजाब सरकार की प्राथमिकता: रक्षा मंत्री मोहिंदर भगत

पूर्व सैनिकों का कल्याण पंजाब सरकार की प्राथमिकता: रक्षा मंत्री मोहिंदर भगत

पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का कल्याण पंजाब सरकार की प्राथमिकता: मोहिंदर भगत

चंडीगढ़, 20 नवंबर। पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने गत शाम रक्षा सेवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विशेष बैठक कर विभाग के विकास कार्यों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक के दौरान मंत्री ने विभाग की ओर से चलाए जा रहे विकास कार्यों, मौजूदा गतिविधियों और पूर्व सैनिकों के लिए लागू योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस अवसर पर विभाग के ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों और विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि देश की सुरक्षा और सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों का कल्याण पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। पूर्व सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है और उनके साथ-साथ उनके परिवारों का मान-सम्मान एवं सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों से संबंधित सभी मामलों का पूरी गंभीरता के साथ निपटारा किया जाए। ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का समय पर लाभ मिल सके।

मंत्री ने विभागीय कार्यों में तेजी लाने और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के सम्मान, अधिकारों और उनके परिवारों की भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

News written by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments