Thursday, February 19, 2026
Homepunjabभगवंत मान सरकार ने ‘ शिक्षा क्रांति’ को और मज़बूत करने के...

भगवंत मान सरकार ने ‘ शिक्षा क्रांति’ को और मज़बूत करने के लिए सख़्त जवाबदेही की तय, 6 अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस किए जारी

भगवंत मान सरकार ने ‘ शिक्षा क्रांति’ को और मज़बूत करने के लिए सख़्त जवाबदेही की तय, 6 अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस किए जारी

*• शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने माछीवाड़ा में किया अचानक निरीक्षण; कहा, लापरवाही ख़िलाफ़ भगवंत मान सरकार की ज़ीरो सहनशीलता*

* • प्राथमिक शिक्षा पर अटके विद्यार्थियों कारण सरकारी प्राईमरी स्कूल माछीवाड़ा के अध्यापकों पर की कार्यवाही: हरजोत सिंह बैंस*

* भगवंत मान सरकार के लिए शिक्षा सबसे अहम, ड्यूटी में लापरवाही करने वालों विरुद्ध होगी सख़्त कार्यवाही: हरजोत सिंह बैंस*

चंडीगढ़,  फरवरी:

शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के प्रति अपनी दृढ़ वचनबद्धता को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस द्वारा माछीवाड़ा के सरकारी प्राथमिक स्कूल में किए गए अचानक निरीक्षण दौरान सामने आई गंभीर ख़ामियों सम्बन्धित तत्काल और निर्णायक कार्यवाही की गई है। इस दौरे दौरान, पंजाब के शिक्षा मंत्री के सामने स्कूल प्रबंधन में कमियां आई और विद्यार्थियों को प्राथमिक शिक्षा के साथ जूझते देखा गया, जिसके चलते तुरंत सुधारात्मक उपाय किए गए।

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने बाद में छह अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए, जिनमें बी.आर.सी., मुख्य अध्यापक, एक एसोसिएट अध्यापक, तीन ई.टी.टी. अध्यापक और एक आई. ई.ए.टी. अध्यापक शामिल हैं।

यह कार्यवाही भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब में शुरु की गई ‘ शिक्षा क्रांति’ मुहिम के अंतर्गत सीखने के नतीजों को और बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। लापरवाही या कोताही प्रति ज़ीरो- सहनशीलता वाली पहुंच की पुष्टि करते शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ज़ोर देकर कहा कि शिक्षा भगवंत सिंह मान सरकार के लिए प्राथमिकता है और यह यकीनी बनाने के लिए हर स्तर पर जवाबदेही अनिवार्य है जिससे विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मिल सके।

इस लापरवाही पर सख़्त नाराज़गी प्रकट करते स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा, ” छोटी से छोटी लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों का भविष्य कलासरूमो में सृजित किया जा रहा है। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और ड्यूटी में किसी भी तरह की कोताही विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। ”

ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब के शिक्षा मंत्री की तरफ से शैक्षिक गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मिड- डे मील और बुनियादी ढांचो की संभाल के मूल्यांकन के लिए सूबे भर के सरकारी स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया जा रहा है। यह अचानक दौरे जनतक शिक्षा प्रणाली को और बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य प्रति पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दर्शाते हैं।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स हैंडल पर अपने दौरे की एक क्लिप सांझी करते हुए कहा: ” माछीवाड़ा साहिब के सरकारी स्कूलों का अचानक दौरा किया और शैक्षिक गुणवत्ता और समूचे कामकाज का जायज़ा लिया गया। हमारे लिए हमारे बच्चों की शिक्षा से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है। यदि कोई भी अध्यापक ड्यूटी में कोताही या लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जाएगी। आज इस प्राइमरी स्कूल के सभी अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। विद्यार्थियों की शिक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। “

———-
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments