Thursday, March 19, 2026
HomeपंजाबPunjab Medical College Expansion: कपूरथला में नया मेडिकल कॉलेज, 100 MBBS सीटें...

Punjab Medical College Expansion: कपूरथला में नया मेडिकल कॉलेज, 100 MBBS सीटें | 24 Ghante News

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने कपूरथला में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह इस महीने घोषित किया गया दूसरा बड़ा संस्थान है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 275 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 300 बिस्तरों वाला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज शामिल होगा, जिसमें हर साल 100 एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। निर्माण कार्य 25 मार्च 2026 से शुरू होगा और 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस पहल से न केवल राज्य में मेडिकल शिक्षा की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि विद्यार्थियों को महंगी पढ़ाई के लिए विदेश जाने की जरूरत भी कम होगी। इसके साथ ही क्षेत्र के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

सरकार का मानना है कि यह संस्थान रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। करीब 1000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि कई अन्य लोगों को अप्रत्यक्ष लाभ होगा।

इस प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाएं जैसे ऑपरेशन थिएटर, एमआरआई, सीटी स्कैन, केंद्रीय प्रयोगशाला, ब्लड बैंक और ऑडिटोरियम शामिल होंगे। साथ ही आसपास के अस्पतालों को भी इस नए संस्थान से जोड़ा जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी।

Reported by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments