By Priyanka Thakur
Bharatiya Janata Party चंडीगढ़ प्रदेश के भारत रत्न अटल जिला का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 9 और 10 मई 2026 को Sarv Hitkari Shiksha Niketan में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर जिला अध्यक्ष Khushwinder Singh की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जिला टीम और कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं का वैचारिक विकास और पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में कुल 13 वक्ताओं ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और मार्गदर्शन साझा किए।
प्रदेश अध्यक्ष Jitendra Pal Malhotra ने “देश के समक्ष चुनौतियां : राजनीतिक एवं सामाजिक” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
डॉ. दविंदर कुमार मनियाल ने “कार्यकर्ता विकास, संभाल एवं दायित्व बोध” विषय पर संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया। वहीं Satnam Singh Sandhu ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और जनहितकारी नीतियों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में कश्मीर सिंह ने “विचार परिवार” विषय पर संगठनात्मक विचारधारा की जानकारी दी, जबकि रामवीर भट्टी ने भाजपा के इतिहास और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। Sanjay Tandon ने संगठन की कार्यपद्धति और संचालन प्रणाली पर अपने विचार रखे।
इसके अलावा संजीव राणा ने बूथ प्रबंधन और मन की बात कार्यक्रम पर चर्चा की, जबकि शक्ति प्रकाश देवशाली ने संगठन विस्तार के विभिन्न पहलुओं को समझाया। शिवेंद्र मंडोत्रा ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया।
प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं जिला प्रभारी Ravi Rawat विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर के सफल आयोजन में वी. के. बाली, रणजोध जमवाल, हरीश गर्ग, राजेंद्र जोशी और समीर चाकू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने तथा चंडीगढ़ में भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।


