Homeहरियाणाहरियाणा की सभी आईटीआई में बनेंगी मॉडर्न वर्कशॉप, उद्योगों की जरूरत के...

हरियाणा की सभी आईटीआई में बनेंगी मॉडर्न वर्कशॉप, उद्योगों की जरूरत के अनुसार होंगे कोर्स: मुख्यमंत्री | 24 Ghante News

हरियाणा की सभी आईटीआई में बनेंगी मॉडर्न वर्कशॉप, उद्योगों की जरूरत के अनुसार होंगे कोर्स

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़, 27 मई:
Nayab Singh Saini ने कहा है कि हरियाणा की सभी आईटीआई में आधुनिक जरूरतों के अनुरूप वर्कशॉप तैयार की जाएंगी और उनमें अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आईटीआई के कोर्स और प्रशिक्षण को उद्योगों की मांग के अनुसार तैयार किया जाए ताकि युवाओं को कोर्स पूरा करते ही रोजगार मिल सके और उद्योगों को कुशल कार्यबल उपलब्ध हो सके।

मुख्यमंत्री ने यह निर्देश हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग की अगले पांच वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने कहा कि आईटीआई, पॉलिटेक्निक और व्यावसायिक शिक्षा संस्थानों के शिक्षकों को भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुसार विद्यार्थियों को तैयार कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों की आवश्यकताएं बदल चुकी हैं, लेकिन कई प्रशिक्षण संस्थान अभी भी पुरानी पद्धति से शिक्षा दे रहे हैं। इसका परिणाम यह है कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता और उद्योगों को प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं मिलते। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी आईटीआई की वर्कशॉप और कोर्स को पूरी तरह उद्योगों की मांग के अनुरूप आधुनिक बनाया जाए।

बैठक में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव Rajiv Ranjan ने जानकारी दी कि आईटीआई वर्कशॉप्स के आधुनिकीकरण के लिए सर्वे कराया जा रहा है। पहले चरण में चयनित आईटीआई के लिए 10 करोड़ रुपये के आधुनिक उपकरणों की खरीद के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों के साथ एमओयू साइन कर युवाओं को उनकी जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी जाए कि कितने उद्योगों के साथ समझौते किए गए हैं और कितने युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है।

Amneet P Kumar ने बताया कि विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं को विदेशों में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चार जिलों में प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। करनाल और पंचकूला में इसके लिए स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कनाडा में लगभग 80 हजार ट्रक ड्राइवरों की जरूरत है और इसके लिए अशोक लीलैंड के साथ बातचीत की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अधिक से अधिक रोजगार मेले आयोजित किए जाएं और रोजगार पाने वाले युवाओं की ट्रैकिंग भी की जाए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन्हें स्थायी रोजगार मिला है। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और युवाओं को समय की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव Arun Kumar Gupta, डॉ. राज नेहरू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments