Homeपंजाबडीजीपी गौरव यादव ने शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से की...

डीजीपी गौरव यादव ने शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का भरोसा | 24 Ghante News

डीजीपी गौरव यादव ने शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार से की मुलाकात, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़/बटाला: पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव शनिवार को बटाला के गांव घनिए के बंगर पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद सहायक उप-निरीक्षक (ASI) जोगा सिंह के परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। डीजीपी ने शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के साथ एकजुटता दिखाई।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एएसआई जोगा सिंह ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देकर पंजाब पुलिस की सर्वोत्तम परंपराओं को कायम रखा है। उन्होंने साहस, समर्पण और निस्वार्थ सेवा का परिचय दिया, जिसे हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

54 वर्षीय एएसआई जोगा सिंह ने वर्ष 1989 में पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के रूप में अपनी सेवा शुरू की थी। वर्तमान में वे अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस के ट्रैफिक स्टाफ में तैनात थे। 24 मई 2026 को ड्यूटी के दौरान उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उनके परिवार में माता, पत्नी, बेटा और बेटी हैं।

डीजीपी गौरव यादव ने शोक संतप्त परिवार को भरोसा दिलाया कि पंजाब पुलिस इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों को जल्द कानून के कठघरे में लाया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार शहीद एएसआई जोगा सिंह के परिवार की पूरी मदद के लिए प्रतिबद्ध है और सरकार की ओर से सभी जरूरी सहायता और कल्याणकारी लाभ उपलब्ध करवाए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments