Homeचंडीगढ़चंडीगढ़ के गांवों की समस्याएं प्रशासक के समक्ष उठाईं, जल्द समाधान का...

चंडीगढ़ के गांवों की समस्याएं प्रशासक के समक्ष उठाईं, जल्द समाधान का मिला आश्वासन | 24 Ghante News

चंडीगढ़ के गांवों की समस्याएं प्रशासक के समक्ष उठाईं, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

By Priyanka Thakur

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के नेताओं ने शहर के गांवों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन और प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी के नेतृत्व में हुई इस बैठक में गांवों की मूलभूत सुविधाओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान गांवों की खेती योग्य जमीनों की सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज) से संबंधित मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इसके अलावा गांवों में पेयजल संकट, रेड लाइन के बाहर बने मकानों को पानी के कनेक्शन उपलब्ध करवाने और सभी गांवों को नहरी पानी से जोड़ने की मांग भी रखी गई।

इस दौरान पार्षद सरदार धर्मिंदर सिंह सैनी ने गांव दरिया की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि गांव दरिया की काफी जमीन रेलवे स्टेशन परियोजना और फॉरेस्ट विभाग द्वारा अधिग्रहित की जा चुकी है, जिससे गांववासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने गांववासियों की सुविधा के लिए फॉरेस्ट विभाग की उपलब्ध भूमि पर पार्क निर्माण की मांग भी रखी। इसके साथ ही गांव दरिया के पास नर्सरी टी-पॉइंट के नजदीक निगम की खाली पड़ी करीब 4 से 5 एकड़ जमीन पर बच्चों के लिए खेल सुविधाओं सहित एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग की गई।

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि गांवों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और आवश्यक कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी।

बैठक में चंडीगढ़ के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों के अलावा खादी बोर्ड के चेयरमैन सरदार दीदार सिंह, कोऑपरेटिव बैंक चंडीगढ़ के चेयरमैन सरदार जुझार सिंह, किसान मोर्चा चंडीगढ़ के प्रधान सरदार मनदीप सिंह, एमसी चंडीगढ़ के काउंसलर हरजीत सिंह, कुंवर राणा, कुलजीत सिंह और भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष नरेश पंचाल समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments