Homepunjabपंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मतदाताओं और बी.एल.ओ. का...

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मतदाताओं और बी.एल.ओ. का किया धन्यवाद

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने पंजाब के मतदाताओं और बी.एल.ओ. का किया धन्यवाद

एक दिवसीय विशेष कैंप के दौरान लगभग 1 लाख मतदाताओं की मैपिंग की गई — अनिंदिता मित्रा

चंडीगढ़, 7 जून:

राज्यभर में विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन – एस.आई.आर.) के तहत आज पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्रों के सभी 24,453 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों को जनता की ओर से मिले उत्साहजनक सहयोग के परिणामस्वरूप आज लगभग 1 लाख मतदाताओं की मैपिंग की गई। यह जानकारी पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने दी।

उन्होंने आगे बताया कि आज की कार्रवाई के साथ ही पूरे पंजाब में मतदाताओं की मैपिंग का आंकड़ा 85 प्रतिशत से अधिक हो गया है।

उल्लेखनीय है कि पंजाब राज्य में घर-घर जनगणना की प्रक्रिया 25 जून से शुरू होने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments