श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन किया गया
चण्डीगढ़ : अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चंडीगढ़ के तत्वावधान में श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर-18, पंचकूला में श्री णमोकार महामंत्र पाठ एवं श्री भक्तामर दीपार्चना का भव्य एवं धार्मिक आयोजन किया गया ।
यह आयोजन श्रीमती बिलास देवी जैन द्वारा अपने दोनों पौत्रों के जन्मदिन के पावन उपलक्ष्य में पवन कुमार जैन, सुनीता जैन, राजकुमार जैन, ममता जैन, पायल जैन, ऋषभ जैन, राहुल जैन, प्रिया जैन एवं रजत जैन सपरिवार, मनीमाजरा के सौजन्य से आयोजित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक जागृति, संस्कारों के संवर्धन एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से श्री णमोकार महामंत्र का पाठ एवं भक्तामर स्तोत्र की दीपार्चना की गई ।
समाज के वरिष्ठ गणमान्य सदस्यों एस. के. जैन अगोश, किशोरी लाल जैन, जिनेंद्र जैन जीरे वाले, समाज रत्न नवरत्न जैन, प्रदीप जैन, राजेन्द्र प्रसाद जैन (डी.एम.सी.), शांत कुमार सहित अनेक श्रद्धालुओं ने धर्म प्रेमी बंधुओं से इस आयोजन में सहभागिता करने का आह्वान किया है।
अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति, चंडीगढ़ के प्रधान अजय जैन एवं महासचिव रजनीश जैन ने समस्त धर्म प्रेमी बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने तथा आयोजन की शोभा बढ़ाने का विनम्र आग्रह किया है।


