जियो कर्मचारियों ने हरियाणा भर में स्वच्छता ही सेवा पहल के तहत सफाई अभियान चलाया
चंडीगढ़, 26 सितंबर 2026: हरियाणा भर में रिलायंस जियो के कर्मचारियों ने आज स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा पहल में भाग लिया। इस अभियान का संचालन रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सामाजिक सेवा शाखा रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।
मोहाली स्थित जोयो के हरियाणा राज्य कार्यालय ने मोहाली नगर निगम के साथ मिलकर मोहाली के फेज 7 में सफाई अभियान चलाया। जियो हरियाणा राज्य कार्यालय के कर्मचारियों के साथ-साथ जियो हरियाणा के वरिष्ठ लीडरशिप सदस्यों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
हरियाणा भर में भी जियो कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मोहाली, फेज 7 के अलावा, पूरे में हरियाणा में 40 स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान में 1100 से अधिक जियो कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों ने भी इस पहल में भाग लिया।


