HomeदेशPM मोदी ने पूरे किए सरकार के मुखिया के तौर पर 25...

PM मोदी ने पूरे किए सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल, मंदिर में की पूजा

PM मोदी ने पूरे किए सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली, 7 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के मुखिया के तौर पर 25 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्ली स्थित श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी का सरकार के प्रमुख के रूप में सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद वर्ष 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और लगातार तीन बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।

नरेंद्र मोदी के 25 साल के इस राजनीतिक सफर पर देश के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफर को ‘प्रधान सेवक’ की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समावेशी विकास की सोच को देशव्यापी मिशन में बदलने का प्रयास किया गया है।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि सरकार के मुखिया के तौर पर देश की सेवा के 25 वर्ष पूरे होना महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की दिशा को ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ से जोड़ते हुए उन्हें बधाई दी।

25 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी से बाहर आने का जिक्र

सीपी राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोगों के अत्यधिक गरीबी से बाहर आने का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि देश में बेहतर कनेक्टिविटी, डिजिटल क्षेत्र में विस्तार, रोजगार और अवसरों में वृद्धि तथा समावेशी विकास के प्रयासों से बदलाव दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दौरे के दौरान उन्हें भारत में हो रहे बदलावों का अनुभव हुआ है। उनके अनुसार इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल क्षेत्र में प्रगति ने विकास की प्रक्रिया को गति दी है।

योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे राजनीतिक सफर को देश के लिए खुशी का अवसर बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी ने ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की पहचान, गौरव और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लगातार काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के राजनीतिक सफर के इस पड़ाव पर भाजपा नेताओं और समर्थकों की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

News written by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments