Homeचंडीगढ़Chandigarh MC Election 2026: भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नितिन नबीन ने...

Chandigarh MC Election 2026: भाजपा ने फूंका चुनावी बिगुल, नितिन नबीन ने किया अभियान का आगाज

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का भाजपा ने फूंका बिगुल, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

चंडीगढ़: आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंडीगढ़ में अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने चंडीगढ़ पहुंचकर चुनावी अभियान का शंखनाद किया। इस अवसर पर सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में भव्य बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नितिन नबीन ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संदेश दिया।

भाजपा ने इस बार नगर निगम चुनाव के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ शहरवासियों की समस्याओं और अपेक्षाओं को चुनावी मुद्दा बनाने पर है। पार्टी की ओर से संकल्प पत्र तैयार करने के लिए भी नई पहल की जा रही है।

जनता के सुझावों से तैयार होगा संकल्प पत्र

भाजपा इस बार अपना संकल्प पत्र केवल पार्टी कार्यालय में बैठकर तैयार नहीं करेगी, बल्कि इसमें शहर के आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), मार्केट एसोसिएशन, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों से सुझाव लिए जाएंगे।

मल्होत्रा ने बताया कि संकल्प पत्र में चंडीगढ़ के लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा आधुनिक तकनीक, डिजिटलीकरण और नगर निगम की कार्यप्रणाली में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। पार्टी का उद्देश्य शहरवासियों की जरूरतों के मुताबिक विकास का रोडमैप तैयार करना है।

सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य: सतीश उपाध्याय

चुनाव प्रभारी सतीश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव पूरी मजबूती और संगठनात्मक अनुशासन के साथ लड़ेगी। पार्टी ने सभी 35 वार्डों में जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक लगातार बैठकें की जा रही हैं और संगठन को सक्रिय किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में सभी आयु वर्गों और समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा। पार्टी इस बार नए चेहरों को भी मौका देने पर विचार कर रही है।

भाजपा के इस सम्मेलन को चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और सभी वार्डों में मजबूत चुनावी मुकाबले की तैयारी का संदेश दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments