Tuesday, March 3, 2026
Homeपंजाबपंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट

पंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट

पंजाब विधान सभा द्वारा दिवंगत हस्तियों को श्रद्धांजलि भेंट

Priyanka Thakur

पंजाब विधान सभा ने आज विधान सभा के पिछले सैशन के बाद दिवंगत हुई हस्तियों सहित अहमदाबाद हवाई जहाज़ हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट की।

16वीं पंजाब विधान सभा के 9वें (विशेष) सैशन के दौरान सदन ने तरन तारन के विधायक डा. कश्मीर सिंह सोहल, पूर्व केंद्रीय मंत्री स. सुखदेव सिंह ढींडसा, प्रसिद्ध लेखक डा. रत्न सिंह जग्गी, शहीद नायक श्री सुरिन्दर सिंह, शहीद लांस नायक श्री बलजीत सिंह, शहीद लांस नायक श्री गुरप्रीत सिंह, अबोहर के कारोबारी श्री संजय वर्मा और अहमदाबाद में हाल ही में हुए हवाई जहाज़ हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि भेंट की।

समूचे सदन ने श्रद्धांजलि देते सम्मान के तौर पर दिवंगत आत्माओं की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments