Homeपंजाबपंजाब के सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने पास की JEE Advanced...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने पास की JEE Advanced 2026 परीक्षा | 24 Ghante News

चंडीगढ़: पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की तस्वीर सामने आई है। पंजाब सरकार की “पंजाब शिक्षा क्रांति” पहल के तहत सरकारी स्कूलों के 59 विद्यार्थियों ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 पास कर नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले वर्ष 44 विद्यार्थियों के सफल होने की तुलना में इस बार 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता साबित करती है कि अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी बिना महंगी कोचिंग के IIT जैसी बड़ी संस्थाओं तक पहुंच सकते हैं।

जिला स्तर पर पटियाला 11 सफल विद्यार्थियों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहा, जबकि संगरूर से 7 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। लुधियाना, फिरोजपुर और एसएएस नगर से 6-6 विद्यार्थी चयनित हुए। इसके अलावा फतेहगढ़ साहिब से 5, अमृतसर और जालंधर से 4-4, बठिंडा और गुरदासपुर से 3-3, फाजिल्का से 2 तथा रूपनगर और होशियारपुर से 1-1 विद्यार्थी JEE Advanced परीक्षा पास करने में सफल रहे।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह उपलब्धि किसी चमत्कार का परिणाम नहीं बल्कि पंजाब सरकार की योजनाबद्ध शिक्षा नीति और मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सरकार सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग, मॉक टेस्ट, डिजिटल सुविधाएं और अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि पहले यह धारणा थी कि केवल बड़े प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ही IIT में पहुंच सकते हैं, लेकिन अब सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी इस सोच को बदल रहे हैं।

शिक्षा मंत्री ने कुछ विद्यार्थियों की प्रेरणादायक कहानियां भी साझा कीं। होशियारपुर की प्रिया भारद्वाज ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद JEE Advanced पास किया। वहीं एसएएस नगर के प्रभजोत सिंह और फतेहगढ़ साहिब के हर्ष माधव ने भी सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब शिक्षा क्रांति का उद्देश्य हर बच्चे को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का अवसर देना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments