Homepunjab1 अगस्त को 50 लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि डालेगी...

1 अगस्त को 50 लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि डालेगी पंजाब सरकार: अरविंद केजरीवाल | 24 Ghante News

By Priyanka Thakur | www.24ghantenews.com

पंजाब/नई दिल्ली, 18 जुलाई: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुकेरियां में आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ भजन संध्या कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को भगवंत मान सरकार नई रजिस्ट्रेशन कराने वाली 50 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि भेजेगी। जिन महिलाओं को अभी तक राशि नहीं मिली है, उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर तीनों महीनों की राशि एक साथ दी जाएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 1 जुलाई को योजना शुरू होने पर 32 लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि भेजी गई थी। अब दूसरे चरण में 50 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।

केजरीवाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली, महिलाओं को सम्मान राशि और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इसलिए मिल रहा है क्योंकि राज्य का नेतृत्व एक ईमानदार मुख्यमंत्री कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले की सरकारों के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे, लेकिन भगवंत मान और उनकी सरकार पर अब तक भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार आम लोगों के हित में फैसले ले रही है और इसी कारण राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं का दायरा बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए भगवंत मान का समर्थन जारी रखें।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने तीर्थ यात्रा योजना के विस्तार की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दरबार साहिब और आनंदपुर साहिब के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा उपलब्ध है, जबकि 1 अगस्त से सालासर-खाटू श्याम, मथुरा-वृंदावन और हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी निशुल्क तीर्थ यात्रा शुरू की जाएगी। सरकार इन यात्राओं के दौरान बस, होटल और भोजन सहित पूरा खर्च वहन करेगी तथा करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर परिसर के पास माता सीता और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जाएगा। वहीं पटियाला के काली माता मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 80 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं और यह कार्य 1 अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

केजरीवाल ने कहा कि ‘एक शाम भगवान शिव दे नाल’ कार्यक्रम पूरे पंजाब के 22 शहरों में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार धार्मिक आस्था और जनकल्याण दोनों क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments