Homeपंजाबसमाना में धर्म युद्ध मोर्चा खत्म, गुरजीत सिंह खालसा 18 महीने बाद...

समाना में धर्म युद्ध मोर्चा खत्म, गुरजीत सिंह खालसा 18 महीने बाद टावर से नीचे उतरेt

समाना से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से चल रहा धर्म युद्ध मोर्चा आखिरकार समाप्त हो गया है।

गुरजीत सिंह खालसा, जो पिछले 18 महीनों से टावर पर मोर्चा लगाकर बैठे थे, अब नीचे उतर आए हैं। वे करीब 400 फीट की ऊंचाई पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे।

जिला प्रशासन और पंजाब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार द्वारा लाए गए ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026’ के लागू होने के बाद यह फैसला लिया गया, जिसके चलते यह लंबा चल रहा मोर्चा समाप्त हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments