Monday, January 13, 2025
Homeहरियाणामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिर किसान हितैषी होने का दिया परिचय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिर किसान हितैषी होने का दिया परिचय

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिर किसान हितैषी होने का दिया परिचय

कर्ज में डूबे किसान को तत्काल पहुंचाई आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी ने किसान पुत्री को दिया 1 लाख रुपये का चैक

दिग्विजय चौटाला ने डबवाली को जिला बनाने की उठाई मांग

दिग्विजय चौटाला ने डबवाली को जिला बनाने की उठाई मांग

चंडीगढ़, 19 जुलाई– हरियाणा में गरीब व जरूरमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने वाले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर अपने सरल स्वभाव का परिचय देते हुए कर्ज में डूबे एक गरीब किसान को तत्काल मदद पहुंचाई है। मुख्यमंत्री की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने आज मुख्यमंत्री के स्वैच्छिक कोष से किसान पुत्री सुश्री स्वाती को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख रुपये का चैक भेंट किया।

        उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला के गांव खानपुर राजपुतान के रहने वाले किसान श्री कृष्ण कुमार की भारी बारिश के कारण फसल खराब हो गई थी, जिससे उनकी आय का एकमात्र साधन खेती खराब होने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा था। श्री कृष्ण कुमार ने खेती के लिए ऋण लिया हुआ था और फसल खराब होने से उन पर कर्ज का बोझ और बढ़ गया। इस बोझ के कारण उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण करने में भी कठिनाई आ रही थी, इसलिए उनके परिवार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के समक्ष मदद की गुहार लगाई थी।

        मुख्यमंत्री ने किसान की मदद करने का आश्वासन दिया था और आज मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर पहुंची किसान श्री कृष्ण कुमार की पुत्री सुश्री स्वाति ने 1 लाख रुपये का चैक प्राप्त किया। स्वाति ने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments