Homepunjabअगली अकाली दल सरकार सभी अनियमित काॅलोनियों को नियमित करने के लिए...

अगली अकाली दल सरकार सभी अनियमित काॅलोनियों को नियमित करने के लिए एकमुश्त निपटान योजना की शुरूआत करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल


अगली अकाली दल सरकार सभी अनियमित काॅलोनियों को नियमित करने के लिए एकमुश्त निपटान योजना की शुरूआत करेगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल

(कहा कि अकाली दल सरकार उन सभी अनियमित काॅलोनियों के विकास का जिम्मा लेगी, जिनके निवासी परेशानी झेल रहे)

(खरड़ में व्यापारियों और उद्योगपत्तियों के साथ बातचीत की)

(सभी से रविंदर सिंह खेड़ा को खरड़ का विधायक चुनने का आग्रह किया)

खरड़/ चंडीगढ़,18नवंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज घोषणा की है कि अगली अकाली दल सरकार सभ्ी अनियमित काॅलोनियों को ‘जहां हैं वहीं’ नियमित करने और ऐसी काॅलोनियों में संपत्तियों को बेचने के लिए नो आॅब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) की आवश्यकता को समाप्त करने के लिए एकमुश्त निपटान योजना शुरू करेगी।

खरड़ हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा द्वारा आयोजित व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक बातचीत करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा,‘‘ एनओसी की आवश्यकता भ्रष्टाचार की स्रोत बन गई है और इसे तुरंत खत्म किया जाएगा।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि नक्शे का मंजूरी देने सहित सभी मंजूरियां अगली अकाली दल सरकार द्वारा एक महीने के भीतर नए बिल्ड पंजाब विभाग द्वारा प्रदान की जाएंगी, जिसे अगली अकाली दल सरकार द्वारा स्थापित किया जाएगा। उन्होने कहा,‘‘ हम सभी करों, जिनमें विकास शुल्क भी शामिल है तर्कसंगत बनाया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।’’

सरदार सुखबीर बादल ने यह घोषणा की कि सभी अनियमित काॅलोनियां, जिन्हें सीवरेज सुविधाएं और उचित सड़कें प्रदान नही की गई उनहें सरकार द्वारा अधिग्रहित किया जाएगा। उन्होने यह वादा किया कि जब लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा उन्हें स्वीकृत काॅलोनियों के रूप में मान्यता न देने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उन्होने आश्वासन देते हुए कहा,‘‘ हम ऐसे प्रोजेक्टस को संभालेंगें और डेवलपर्स से खुद निपटेंगें।’’

सरदार बादल ने छोटे व्यापारियों को आश्वासन दिया कि अगली अकाली दल सरकार पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार द्वारा प्रस्तावित राहत योजना को फिर से लागू करेगी। उन्होने कहा कि छोटे दुकानदारों को प्रति वर्ष 1000 रूपये का एकमुश्त जीएसटी देना होगा और उन्हें कोई खाता रखने की आवश्यकता नही होगी। उन्होने जोर देकर कहा,‘‘ किसी भी अधिकारी को आपके परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नही होगी।’’ उन्होने बड़े व्यापारियों को आश्वासन दिया कि  उन्हें करों के बारे जानकारी प्राप्त करने के लिए स्व-घोषणा पत्र भरने की अनुमति होगी। उन्होने कहा,‘‘ मेरा विश्वास है कि हमें अपने नागरिकों पर भरोसा करना चाहिए और उनके मन से सरकारी अधिकारियों के प्रति सभी तरह के डरों को दूर करना चाहिए । तभी वे प्रगति करेंगें और समृद्ध होंगें।’’

प्राॅपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के डाॅ. ज्योति लाल भारद्धाज, खरड़ आढ़तिया एसोसिएशन के सुनील अग्रवाल और कुराली मंडी के बिटटू खुल्लर ने भी एसोसिएशन के समक्ष अपनी मांगें रखी। रजिस्ट्री दरों को कम करने की मांग के साथ-साथ उन्होने कुराली मंडी में एक और यार्ड बनाने का आग्रह किया। चानालोन फोकल प्वाइंट एसोसिएशन के ए.एल चैधरी ने रदद सूची में डाले गए सभी फैक्ट्रियों को नियमित करने और फोकल पाॅइंट में सीवरेज और सड़क व्यवस्था में सुधार करने की मांग की।

व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने उनसे राज्य का नेतृत्व करने के लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने की अपील की। उन्होने कहा,‘‘ सही मुख्यमंत्री का चुनाव करना बेहद जरूरी है। आपको ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिसके पास विजन हो। आपने देखा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह सत्ता में रहते हुए अपने आवास से बाहर तक नही निकले और कैसे काॅमेडियन भगवंत मान प्रशासन के बारे में अनजान हैं।’’ उन्होने न्यू चंडीगढ़ के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे  में उदाहरण देते हुए कहा,‘‘ केवल प्रभावी लीडरशीप ही इस तरह के विकास को संभव बना सकता है।’’

कुराली मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कर अधिकारियों की मोबाइल टीमों द्वारा धमकाया जा रहा है और भारी जुर्माना वसूलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होने कहा कि  यह सब उस योजना के लिए धन जुटाने के मकसद से किया जा रहा, जिसके तहत आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा महिलाओं को प्रति माह 1000 रूपये दिए जा रहे हैं। सरदार बादल ने इस समस्या को स्वीकार किया और कहा कि अकाली दल के सत्ता में आने के बाद इस जबरन वसूली का रैकेट खत्म कर दिया जाएगा। उन्होने गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने का भी आश्वासन दिया।

समापन से पहले सरदार बादल ने सभी से शिरोमणी अकाली दल में विश्वास रखने और रविंदर सिंह खेड़ा को खरड़ विधायक चुनने का आग्रह करते हुए वादा किया कि वे उनके सभी मामलों के लिए अच्छे वकील साबित होंगें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments