Homepunjabआओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर...

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी

आओ सब मिलकर पंजाब को सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें : श्री नायब सिंह सैनी

 

– पंजाब के फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में किया आह्वान

 

– गोवर्धन पूजा एवं भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी

 

– प्रश्न किया ,जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता?

 

चंडीगढ़ , 9 नवंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के लोगों से आह्वान किया कि आओ सब मिलकर पंजाब को नशामुक्त करें और एक कुशल कारीगर की भांति इसको सभ्य एवं भव्य प्रदेश के तौर पर फिर से गढ़ने का काम करें।

 

श्री सैनी आज पंजाब के फगवाड़ा में श्री विश्वकर्मा पूजा महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

 

इस अवसर पर सांसद श्री अशोक मित्तल , पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला एवं सोमप्रकाश के अलावा शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर कमेटी के प्रधान श्री प्रदीप धीमान , उपप्रधान श्री सुरेंद्र धीमान व गुरमख सिंह नामधारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 116 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मंदिर में भगवान श्री विश्वकर्मा के चरणों में शीश नवाकर गोवर्धन पूजा एवं भगवान विश्वकर्मा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर समाज की रक्षा की, और भगवान विश्वकर्मा ने द्वारका बसाकर उसी समाज को घर दिया। एक ने रक्षा की, दूसरे ने रचना की और रक्षा व रचना, यही भारत की संस्कृति है। उन्होंने मन्दिर कमेटी द्वार करवाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की सराहना की।

 

श्री सैनी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरियाणा सरकार द्वार राज्य में करवाए गए सुधारों का विस्तार से जिक्र किया और बताया कि पूरे प्रदेश में जहां गरीब मरीजों का सरकारी अस्पतालों में फ्री डायलिसिस करवाया जा रहा है , वहीँ सिलीकोसिस पीड़ित श्रमिकों के लिए पुनर्वास नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य भी हरियाणा ही बना है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब कारीगर के पास बैंक से लोन लेते वक्त हुनर के सिवा कोई गारंटी नहीं होती। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पीएम विश्वकर्मा योजना से उसी हुनर को गारंटी बना दिया। इस योजना के तहत 500 रुपये रोज के भत्ते के साथ प्रशिक्षण, 15 हजार रुपये तक की टूलकिट और बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का ऋण सिर्फ 5 प्रतिशत ब्याज पर देना शुरू किया।

 

उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा सरकार ने इसमें मुख्यमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के तहत 5 हजार रुपये अपनी ओर से जोड़े। चार साल का लक्ष्य दो साल में पूरा हुआ।  अब तक 30 लाख कारीगर इस योजना से जुड़ चुके हैं।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने बच्चों की पढ़ाई को देश के भविष्य की नीवं बताते हुए कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछड़े वर्ग के बच्चों को देश में पढाई करने के लिए 15 लाख और विदेश में 20 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण देने का प्रावधान किया है। इसमें लड़कों को सिर्फ 4 प्रतिशत ब्याज पर जबकि बेटियों को 3.5 प्रतिशत दर पर लोन दिया जा रहा है।

 

उन्होंने आगे बताया कि काम के दौरान दुर्घटना में श्रमिक की मृत्यु पर उसके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है। पंचायतों और नगर निकायों में पिछड़ा वर्ग-ए को 8 प्रतिशत और पिछड़ा वर्ग-बी को 5 प्रतिशत आरक्षण देकर हमने इस समाज को निर्णय की कुर्सी तक पहुंचाया है। क्रीमी लेयर की सीमा भी 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये की गई है।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब की वर्तमान सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है। जो हरियाणा में हो सकता है, वह पंजाब में क्यों नहीं हो सकता? बिल्कुल हो सकता है। बस नीयत चाहिए, नीति चाहिए और जनता के प्रति समर्पण चाहिए। लेकिन पंजाब सरकार के मुखिया तो चुटकुलों से लोगों को बरगलाना चाहते हैं न कि अपने चुनावी वायदे पूरा करके।

 

उन्होंने हरियाणा सरकार की लाड़ली योजना , चिरायु योजना तथा खेल नीति का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर पंजाब के लोग आगामी चुनाव में नवसर्जन का संकल्प लें तो वर्ष 2029 तक इस प्रदेश को नशा मुक्त बना सकते हैं , जैसा केंद्रीय मंत्री श्री अमित शाह ने अपने हालिया पंजाब के दौरे के दौरान कहा था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। हरियाणा में युवाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रमों और दौड़ जैसे आयोजनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने पंजाब में बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और युवाओं की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

 

क्रमांक -2026

जंगबीर सिंह

 

*अंबाला छावनी के आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित होगी बुकिंग जल्द शुरू – ऊर्जा मंत्री अनिल विज*

 

 

*मुफ्त बुकिंग के बाद अब शुल्क सहित बुकिंग: अंबाला के शहीद स्मारक में देखने वालों में भारी उत्साह*

 

 

*आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की एक महीने की निःशुल्क बुकिंग कुछ ही घंटों में पूरी – विज*

 

 

चंडीगढ़ 9 नवंबर – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में बनाए गए आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक की शुल्क सहित बुकिंग जल्द आरंभ की जाएगी।

 

 

आज श्री विजय मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि देश के यशस्वी गृह सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह द्वारा इस स्मारक  के लोकार्पण के पश्चात ऑनलाइन बुकिंग कुछ ही घंटे में निशुल्क एक महीने की पूरी बुकिंग हो गई है।

 

 

उन्होंने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई कांग्रेस के गठन के से 28 वर्ष पूर्व लड़ी गई थी। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सशस्त्र लड़ी गई और दस्तावेजों के अनुसार इस लड़ाई की शुरुआत अंबाला छावनी से हुई और यह लड़ाई फिर पूरे देश में लड़ी गई।

 

 

श्री विज ने कहा कि आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित सही स्मारक अंबाला छावनी में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने 5 नवंबर को इस स्मारक का लोकार्पण किया है।

 

 

उन्होंने कहा कि इस स्मारक को देखने के लिए अगले दिन से ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी और कुछ घंटे में ही पूरे महीने की बुकिंग हो गई है। एक महीने के लिए एक दिन में 500 लोगों को निशुल्क बुकिंग की सुविधा दी गई थी लेकिन अब से शुल्क सहित बुकिंग जल्द ही शुरू की जाएगी।

 

क्रमांक -2026

 

महापुरुष किसी एक समाज के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के होते हैं :- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

 

विश्वकर्मा जयंती पर नरवाना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, जांगड़ा जागृति सेवा समिति ने लगाया रक्तदान शिविर: कैबिनेट मंत्री ने समाज की मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

 

चंडीगढ़ 09 नवम्बर-   हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि महापुरुष किसी एक विशेष जाति या समाज के नहीं होते, बल्कि  सर्वसमाज के होते हैं। महापुरुषों ने अपने विचारों और आदर्शों से पूरे समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज तरक्की और उन्नति के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। इसलिए हमें अपने महापुरुषों कि शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए एक समरस, शिक्षित और उन्नत समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

 

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी सोमवार को नरवाना में भगवान विश्वकर्मा के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विश्वकर्मा सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। स्थानीय विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के निर्माणकर्ता और शिल्पकला के प्रतीक हैं। श्री विश्वकर्मा ने इस सुंदर सृष्टि की रचना और निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भगवान विश्वकर्मा का जीवन हमें सृजन, मेहनत, कौशल और समर्पण की प्रेरणा देता है।

 

कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विश्वकर्मा सभा की प्रबंधन समिति को बधाई दी। साथ ही जांगड़ा जागृति सेवा समिति की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। दोनों संस्थाएं सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से सराहनीय कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार सभी महापुरुषों की जयंती और प्रकाश पर्व को सरकारी स्तर पर मनाने का कार्य कर रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को उनके जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती का राज्य स्तरीय आयोजन किया गया था और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी प्रदेश सरकार द्वारा सभी महापुरुषों की जयंती को पूरे सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाया जाता रहेगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने विश्वकर्मा समाज की ओर से रखी गई मांगों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए उन्हें पूरा करवाने का भरोसा दिलाया।

 

क्रमांक – 2026

*अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव*

 

*5 से 25 दिसंबर 2026 तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन,14 से 20 दिसंबर तक होंगे मुख्य कार्यक्रमों का आयोजन,ज्योतिसर में भी होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, इस बार होगा सांग महोत्सव का विशेष आयोजन*

 

चंडीगढ़, 9 नवंबर- कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक समरसता का वैश्विक उत्सव है। इस वर्ष महोत्सव में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक को यादगार अनुभव मिले तथा कुरुक्षेत्र की पहचान विश्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक मानचित्र पर और अधिक मजबूत हो।  अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष 5 दिसंबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

 

एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 में मुख्य एवं प्रमुख कार्यक्रम 14 दिसंबर से 20 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इस वर्ष महोत्सव में पार्टनर राज्य पश्चिम बंगाल रहेगा, जिसकी कला-संस्कृति की विशेष झलक महोत्सव में देखने को मिलेगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक भव्य और विविध बनाया जाएगा। मुख्य मंच के साथ-साथ ज्योतिसर में भी सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, ताकि ज्योतिसर आने वाले श्रद्धालुओं को भी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ा जा सके।

 

उन्होंने कहा कि इस बार गीता जयंती महोत्सव में हरियाणवी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से सांग महोत्सव (सांग उत्सव) का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के प्रसिद्ध सांगियों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय पर तैयारी पूरी कर लें और कलाकारों के चयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

 

उन्होंनेे कहा कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव में सांग महोत्सव का विशेष आयोजन किया जाएगा। हरियाणा की प्राचीन लोकनाट्य परंपरा सांग को विशेष मंच प्रदान करके प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति और पारंपरिक कला को प्रोत्साहित किया जाएगा। सांग कलाकारों के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को हरियाणा की पारंपरिक लोककलाओं से जुडऩे का अवसर भी मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ब्रह्मसरोवर, ज्योतिसर सहित सभी प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बेहतर प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

क्रमांक – 2026

*न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना*

 

*निशुल्क कानूनी सहायता के प्रति लोगों किया जाएगा जागरूक*

 

चण्डीगढ, 9 नवम्बर  – हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री हरसिमरन सिंह सेठी ने निःशुल्क कानूनी सहायता, कानूनी अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष रूप से जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

यह प्रचार वाहन हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता की उपलब्धता, कानूनी अधिकारों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों की विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों से संबंधित जानकारीपूर्ण हेतू फ्लेक्स एवं बैनरों से सुसज्जित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य कानूनी जागरूकता को आमजन के द्वार तक पहुंचाना तथा विशेष रूप से समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को उनके निःशुल्क एवं सक्षम कानूनी सेवाएं प्राप्त करने के अधिकार के प्रति जागरूक करना है।

 

इस विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत यह प्रचार वाहन, 9 से 15 नवम्बर तक पंचकूला के विभिन्न स्थानों पर एवं गावों का भ्रमण करेगा। इस दौरान आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, विधिक जागरूकता कार्यक्रमों तथा विधिक सेवा प्राधिकरणों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की जाएगी।

 

इस अभियान को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए वाहन में स्थापित जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से नालसा का गीत तथा विधिक जागरूकता संबंधी वृत्तचित्र भी प्रसारित किए जाएंगे। इससे जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता को और अधिक बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को अपने कानूनी अधिकारों एवं न्याय तक पहुंच के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सकेगा।प्राधिकरण की यह पहल जनसामान्य तक अपनी पहुंच को निरंतर सुदृढ़ करने तथा सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को दर्शाती है।

 

क्रमांक 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान विश्वकर्मा  दिवस पर किया नमन

                 

संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

चंडीगढ़, 9 नवंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को भगवान विश्वकर्मा  दिवस के पावन अवसर पर संत कबीर कुटीर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और निर्माण एवं सृजन का देवता माना जाता है। उनका जीवन और शिक्षाएं हमें श्रम, कौशल, रचनात्मकता और समर्पण का संदेश देती हैं। भगवान विश्वकर्मा की कृपा से सभी के जीवन में उन्नति और समृद्धि आए तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

 

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा पूजन दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

 

क्रमांक — 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के संग मनाई दिवाली, लोगों से मिलकर दी पर्व की शुभकामनाएं

 

मुख्यमंत्री ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

 

चंडीगढ़ 9 नवंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली का पावन पर्व अपने परिवार के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने लाडवा हलके के विभिन्न गांवों और स्थानों पर रुककर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

 

मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने परिवार सहित भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश एवं प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

क्रमांक — 2026

 *कृषि मंत्री ने हथीन, होडल, हसनपुर और पलवल अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

*किसानों को सुविधाएं और सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता, मंडियों में नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी* 

 

चण्डीगढ, 9 नवंबर- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने जिला की हथीन, होडल, हसनपुर और पलवल अनाज मंडियों का दौरा कर चालू फसल खरीद सीजन के दौरान किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर फसल खरीद प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की मेहनत और उनकी उपज का पूरा सम्मान करती है। सरकार का लक्ष्य किसानों की फसल का एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करना है। किसानों को सुविधाएं, सम्मान और उनके आर्थिक हितों की सुरक्षा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मंडियों में फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों के गेट पास बनवाने से लेकर फसल बेचने, माप-तौल, उठान और भुगतान   करने तक किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें।

 

*मंडियों में विकास कार्यों और किसानों की मांगों पर की चर्चा*

 

कृषि मंत्री ने सभी मंडियों में खरीद आवक, उठान प्रक्रिया, किसानों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मांगों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दोहराया कि सरकार किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने और मंडियों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने हथीन व पलवल अनाज मंडी की मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान का आश्वासन दिया।

 

कृषि मंत्री ने मंडियों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और किसानों की मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्य संबंधी समस्याओं को लिखित में दे, ताकि उनका निदान तत्काल किया जा सके।

 

*किसानों को बाजरा खरीद पर एमएसपी और भावांतर योजना का मिलेगा लाभ*

 

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बाजरा खरीद और भावांतर योजना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। यदि बाजार में बाजरे की बिक्री इससे अधिक भाव पर होती है तो किसानों को बाजार भाव का लाभ मिलेगा। वहीं निर्धारित एमएसपी से कम भाव मिलने की स्थिति में भावांतर योजना के तहत किसानों को अंतर की भरपाई की जाएगी।

 

इस दौरान हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, एसडीएम हरीराम, एसडीएम पलवल भूपेंद्र सिंह, मार्केट कमेटी पलवल के चेयरमैन पंकज विरमानी, कृषि उपनिदेशक डॉ. जगिर, चेयरमैन जगविंदर सिंह सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments