Homepunjabयुवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’
इंडस्ट्री के दिग्गजों ने ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ एक्सपो पर बनाई रणनीति
इमारत निर्माण के क्षेत्र में आ रही नई तकनीक पर होगा मंथन
मोहाली।
 युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।
इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना है, जहां वह आपस में जुड़ सकें,मिलकर काम कर सकें और तेज़ी से बदलते आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में अपने नए-नए विचार साझा कर सकें।
यह फोरम शिक्षा जगत, इंडस्ट्री और प्रोफेशनल्स के बीच की खाई को पाटने का प्रयास करता है, साथ ही उभरते हुए आर्किटेक्ट्स के बीच रचनात्मकता, स्थिरता और आधुनिक डिज़ाइन सोच को बढ़ावा देता है।
पीएचडीसीसीआई की वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक, सुश्री भारती सूद ने युवा आर्किटेक्ट्स का इस फोरम में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सक्रिय इंडस्ट्री संस्था है, जो इंडस्ट्री के विकास को मज़बूत करने, नीतियों की वकालत करने, व्यावसायिक नेटवर्क बनाने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स व उद्यमियों के लिए आपसी सहयोग वाले मंच तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान पीएचडीसीसीआई द्वारा प्रस्तुत ‘इन्स एंड आउट्स-2026’ के बारे में प्रस्तुति देते हुए बताया कि यह एक्सपो आर्किटेक्चर और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए इस क्षेत्र के सबसे प्रमुख मंचों में से एक के रूप में उभरा है। आधुनिक आर्किटेक्चर के भविष्य को समझना की थीम पर आधारित यह कार्यक्रम आर्किटेक्ट्स, डिज़ाइनरों और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के लिए नई-नई टेक्नोलॉजी, टिकाऊ समाधान, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक डिज़ाइन के नए रुझानों को प्रदर्शित करेगा।
पीएचडीसीसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष रजनीश बंसल ने उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया और आर्किटेक्चर व कंस्ट्रक्शन सेक्टर के युवा प्रोफेशनल्स के बीच आपसी जुड़ाव, सहयोग और इनोवेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम के लॉन्च की सराहना की। ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ के अध्यक्ष और जाने-माने आर्किटेक्ट सुकुमार जेरथ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि इंडस्ट्री के साथ सीधे संवाद, ज्ञान के आदान-प्रदान और व्यावसायिक विकास के माध्यम से युवा आर्किटेक्ट्स को तराशने में इस तरह के मंच की कितनी अहम भूमिका होती है।
चंडीगढ़ चैप्टर के सह-अध्यक्ष सुव्रत खन्ना ने सभी गणमान्य व्यक्तियों, आर्किटेक्ट्स, उद्योग से जुड़े लोगों और प्रतिभागियों का उनकी उत्साहपूर्ण उपस्थिति और बहुमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में चैंबर के पंजाब राज्य चैप्टर के मोहाली क्षेत्र के संयोजक इंजीनियर रवजीत सिंह और ट्रेड फेयर सलाहकार हरदीप सिंह समेत कई गणमान्य मौजूद थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments