Homepunjabविकसित भारत-2047 में किसानों की अहम भूमिका— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

विकसित भारत-2047 में किसानों की अहम भूमिका— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

विकसित भारत-2047 में किसानों की अहम भूमिकामुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

 

*भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषणसम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

 

*एकीकृत प्राकृतिक खेती और जल सुरक्षा फंडिंग पैकेज देने की रखी मांग*

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय ‘विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा का वित्तपोषण’ सम्मेलन आयोजित करने पर केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विजन को पूरा करने के लिए इस तरह के सम्मेलन बेहद जरूरी हैं। इस विकसित भारत की यात्रा को पूरा करने में किसानों की अहम भूमिका है। कृषि प्रधान हरियाणा ने देश के अन्न भंडारों को भरने और देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने हरियाणा के लिए “एकीकृत प्राकृतिक खेती और जल सुरक्षा फंडिंग पैकेज” देने की मांग रखी।

बैठक के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस सम्मेलन में राज्यों व देश की अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने व विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने को लेकर सार्थक चर्चा की गई। इसके अलावा कृषि और ऊर्जा के क्षेत्र को आने वाले समय में कैसे और मजबूत किया जा सके, इस संबंध में भी भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस सम्मेलन में हरियाणा द्वारा कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए किए जा रहे बेहतर कार्यों को दिखाया गया, अन्य राज्यों ने भी अपने विचारों को सांझा किया।

 

*प्राकृतिक खेती के दायरे को बढ़ाना लक्ष्य*

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में वर्ष 2026–27 में प्राकृतिक व जैविक खेती का दायरा पिछले वर्ष से चार गुणा बढ़कर लगभग 50 हज़ार एकड़ तक पहुंच जाएगा और वर्ष 2030–31 तक इसे 1 लाख 50 हज़ार एकड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है। कुरूक्षेत्र में 2 हज़ार एकड़ का प्राकृतिक मॉडल कलस्टर विकसित कर रहे हैं। मोरनी ब्लॉक को सरकार ने प्राकृतिक सब्जियों के क्षेत्र में मॉडल के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया है।  इसलिए केन्द्र सरकार से हरियाणा की विशेष परिस्थितियों व पहल के मद्देनज़र एक “एकीकृत प्राकृतिक खेती और जल सुरक्षा फंडिंग पैकेज” देने की मांग की गई है। इस पैकेज में भूजल रीचार्ज, वर्षा जल संचयन और सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों के विस्तार के लिए पूंजीगत निवेश शामिल करने की मांग भी की गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुरोध किया है कि केंद्र की विभिन्न योजनाओं के संसाधनों को एक समन्वित वित्तीय ढांचे में जोड़कर हरियाणा के लिए एक केन्द्र–प्रायोजित विशेष समेकित वित्तीय पैकेज पर विचार किया जाए।

 

*मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल से हुआ लाभ*

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में मेरी फसल—मेरा ब्यौरा पोर्टल का लाभ हुआ है, जो भी किसान खाद लेते हैं, उसे इस पोर्टल के माध्यम से लिंक किया गया है। इससे किसानों की डिमांड के अनुरूप खाद प्राप्त हुई। इससे लगभग 900 करोड़ रुपए की खाद की सब्सिडी की बचत केंद्र सरकार की हुई है। केंद्र सरकार ने एफपीओ के इकोसिस्टम को पूरे देश में सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया है और इस दिशा में हरियाणा में एफपीओ मिशन का पिछले दिनों शुभारंभ किया गया था।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में जिस प्रकार से सेम का पानी ऊपर आ गया है, लगभग 6 लाख एकड़ के करीब भूमि सेम की समस्या से ग्रस्त है, उसके बारे में भी सम्मेलन में सुझाव रखा है। सम्मेलन में सोलर एनर्जी और ग्रीन एनर्जी पर चर्चा की गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए सोलर व ग्रीन एनर्जी को बढ़ाने के सुझाव दिए गए। उम्मीद है कि इस सम्मेलन में लिए गए निर्णयों पर सकारात्मक परिणाम निकलेंगे और उनका लाभ पूरे देश के राज्यों को मिलेगा।

 

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता, हरियाणा के वित्त विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमति आशिमा बराड़ व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

क्रमांक — 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में विकास सरकार की है प्राथमिकता- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर-  हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को रेवाड़ी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। गांव काकोड़िया में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने जिला परिषद स्कीम के तहत लाखों रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों के उद्घाटन किए तथा गांव काकोड़िया में 55 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन का शिलान्यास किया।

 

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जल निकासी जैसी मूलभूत व्यवस्था मजबूत होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थलों से जुड़ी आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा।

 

मंत्री ने कहा कि आज जिन विकास कार्यों के उद्घाटन किए गए हैं, वे सीधे तौर पर ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े हुए हैं। दूषित पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन, जोहड़ और श्मशान घाट की चारदीवारी तथा सार्वजनिक स्थलों पर टीन शेड और चौपाल जैसे कार्य गांवों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ-साथ गांवों में आधारभूत ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। काकोड़िया में उप-स्वास्थ्य केंद्र के भवन के शिलान्यास पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना बेहद आवश्यक है। नया भवन तैयार होने के बाद क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलेगा।

 

मंत्री ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को केवल शहरों तक सीमित रखने के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में भी आवश्यकतानुसार सुविधाओं का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांगों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन विनीता पीपल, नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरमैन अजय जांगड़ा,  अनिल रायपुर एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

क्रमांक-2026

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाएं- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर- प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश में  17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से विभिन्न सेवा गतिविधियों के जरिए समाज व आमजन के बीच पहुंचकर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि  सभी नागरिकों को सेवा कार्यों में बढ़-चढक़र भाग लेना चाहिए।

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी का शनिवार को रोहतक के सिंचाई विश्राम गृह में सफाई कर्मचारियों व युवा वर्ग ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पालिका के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे मनोयोग से स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जन-अभियान बनाने का संकल्प लिया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सोच भी स्वच्छ एवं स्वस्थ हरियाणा बनाने की है। ऐसे में रोहतक जिले के प्रत्येक नागरिक से अपील है कि वह सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान, एक पेड़ मां के नाम, रक्तदान शिविर सहित विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने तथा स्वच्छता एवं अन्य सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान चला रही है। नशा तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया है और संबंधित विभागों को आवश्यक अधिकार एवं जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की एजेंसियों के समन्वय से भी नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता एवं प्रशासनिक कार्रवाई दोनों स्तरों पर काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य नशे के तस्करों के नेटवर्क को प्रभावी रूप से रोकना और युवाओं को नशे से दूर रखना है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में कर्मचारियों के हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, मेयर राम अवतार वाल्मीकि,  व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

क्रमांक-2026

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरवाला में भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

 

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा का अवलोकन कर रचनात्मक सोच और हुनर को प्रोत्साहित किया

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर- सेवा संकल्प अभियान के तहत लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार के बरवाला स्थित डी.एम. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए ओजस्वी भाषणों एवं सुंदर चित्रकारी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

मंत्री ने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, प्रतिभा और उत्साह देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे युवा और विद्यार्थी ही देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है। भाषण एवं पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सृजनात्मक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना तथा सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना है। इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को विकास, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, विद्यार्थियों की प्रतिभा और समाज की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प साकार होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करना समय की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर धीरू सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं बरवाला वासी उपस्थित रहे।

क्रमांक-2026

*बादशाहपुर विधानसभा के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी राव नरबीर सिंह*

 

*24 मीटर रोड को लेकर जल्द नई नीति लाएगी हरियाणा सरकार*

 

*गुरुग्राम की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से किया जा रहा समाधान उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री*

 

चंडीगढ़ 19 सितंबर — हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है। इसका क्षेत्रफल काफी विस्तृत है और इसका हिस्सा दो नगर निगम क्षेत्रों में आता है। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और यहां भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। हरियाणा सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शनिवार को गुरुग्राम के सेक्टर 47 स्थित यूनिवर्ल्ड गार्डन -2 में आयोजित जनसमस्या सुनवाई कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने जिस विश्वास, आशा और उम्मीद के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को प्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरना सरकार की प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों द्वारा विकास से संबंधित जो भी मांगें उनके समक्ष रखी जाएंगी, उनका नियमानुसार परीक्षण करवाकर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर मूर्त रूप दिया जाएगा।

 

*24 मीटर रोड को लेकर जल्द नई नीति लाएगी हरियाणा सरकार*

 

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने गोदरेज एरिस्टोक्रेट सोसायटी में सेक्टर 49 को गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से जोड़ने वाली 24-मीटर सेक्टर रोड का उद्घाटन भी किया। गोदरेज प्रॉपर्टीज द्वारा निर्मित इस सड़क मार्ग के बनने से यहां के 30 हजार के करीब निवासियों तथा स्कूली बच्चों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने वहां उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में 24 मीटर रोड का निर्माण एक बड़ा विषय है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी अधिकारियों के साथ विभिन्न दौर की बैठक कर चुके हैं। हरियाणा सरकार जल्द ही 24 मीटर रोड को लेकर एक नीति लेकर आएगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिल सके और इस विषय से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास कार्यों में आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नीतिगत स्तर पर निर्णय लिए जा रहे हैं।

 

*गुरुग्राम की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से किया जा रहा समाधान*

 

राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम जिले की जनता ने वर्ष 2014, 2019 तथा 2024 में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर अपना विश्वास व्यक्त किया है। वर्तमान में गुरुग्राम की जो भी समस्याएं हैं, उनका समयानुसार समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के दौरान जहां भी कोई कमी सामने आ रही है, उसे दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकसित हो रहा है और बढ़ती आबादी तथा शहरी विस्तार के साथ यहां आधारभूत सुविधाओं को लगातार मजबूत करने की आवश्यकता है। सरकार क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है।

 

*पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी*

 

राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम एनसीआर का प्रमुख जिला है। पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं एवं अभियान क्रियान्वित किए जा रहे हैं, लेकिन कोई भी योजना जनता की सहभागिता के बिना अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त नहीं कर सकती। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पर्यावरण संरक्षण की इस सार्थक मुहिम में सक्रिय सहयोग देना चाहिए।

 

उन्होंने नागरिकों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में खुशी के अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी अगले पांच वर्षों तक नियमित रूप से देखभाल भी की जानी चाहिए, ताकि वह पौधा पेड़ का रूप ले सके। राव ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण की मजबूत नींव बन सकता है।

इस अवसर पर कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

क्रमांक-2026

 

 

सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए आवेदन आमंत्रित

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर- राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन https://awards.gov.in/ पोर्टल पर 30 सितंबर तक कर सकते हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने और सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के नाम से वार्षिक पुरस्कार दिया जाता है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। उन्होंने बताया कि केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थान स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्था के रूप में आवेदन कर सकते हैं।

पुरस्कार के लिए उम्मीदवार ने देश में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या इस कार्य क्षेत्र में काम किया हो। उन्होंने बताया कि आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है।

क्रमांक-2026

*सेवा संकल्प अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने माता मनसा देवी मंदिर परिसर में किया श्रमदान*

 

*स्वच्छता को जन आंदोलन बनाने और प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित करने का किया आह्वान*

 

*पंचकूला के सभी गांवों में एक साथ चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान कृष्ण लाल पंवार*

 

चंडीगढ़, 19 सितंबर — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के स्वच्छता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला पंचकूला में माता मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया और आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने माता मनसा देवी मंदिर के मुख्य द्वार के समीप स्थित मार्केट में स्वयं झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की। उन्होंने कचरे के उचित निपटान के लिए उसे एकत्रित कर परिसर में रखे डस्टबिन में डाला। इस अवसर पर मेयर श्री शाम लाल बंसल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी.बी. भारती, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती बंतो कटारिया, माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक आर्या, नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार तथा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती लतिका शर्मा ने भी श्रमदान किया।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान चलाकर पूरे माता मनसा देवी मंदिर परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि इससे जहां स्वच्छता का संदेश जाएगा, वहीं दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जिला पंचकूला में ग्राम स्तर पर भी व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत एक साथ सभी गांवों में स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शहरों और गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प है।

 

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी भी है। जब आम नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लेता है, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

 

*पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

 

इससे पहले, श्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के साथ मंदिर परिसर स्थित तिकोना पार्क में पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान शुरू किया है और देशवासियों से कम से कम एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया है।

 

श्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments