Homepunjabतेज बारिश और पुलिस की मौजूदगी के बीच बाइक राइडर्स का प्रदर्शन

तेज बारिश और पुलिस की मौजूदगी के बीच बाइक राइडर्स का प्रदर्शन

तेज बारिश और पुलिस की मौजूदगी के बीच बाइक राइडर्स का प्रदर्शन
वर्ल्ड बाइक डे पर ट्रिब्यून चौक पर जुटे सैकड़ों ऐप-बेस्ड बाइक राइडर्स, एस टी ए कार्यालय जाकर चाबियां सौंपने का था कार्यक्रम
चंडीगढ़, 28 सितंबर। वर्ल्ड बाइक डे के मौके पर सोमवार को चंडीगढ़ में ऐप-बेस्ड बाइक राइडर्स ने अपनी मांगों को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में बाइक राइडर्स अपनी बाइक लेकर ट्रिब्यून चौक पर पहुंचे। मौके पर पुलिस की मौजूदगी भी रही।
चंडीगढ़ ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन  के अध्यक्ष साहिल ने कहा कि ऐप-बेस्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाए जाने से उनका रोजगार प्रभावित हुआ है। उनके सामने बाइक की किश्तें चुकाने और परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान राइडर्स ने प्रशासन से उनकी सेवाएं दोबारा शुरू कराने की मांग की।
राइडर्स ने तय किया था कि वे अपनी बाइक की चाबियां लेकर एस टी ए कार्यालय पहुंचेंगे और अधिकारियों को चाबियां सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। हालांकि, तेज बारिश के कारण उन्हें अपना कार्यक्रम बीच में रोकना पड़ा और वे बाइक्स पर ही एसटीए कार्यालय रवाना हुए और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा ।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लंबे समय से प्रशासन से अपनी समस्या का समाधान करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी सेवाएं बहाल नहीं की गईं तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments