Friday, February 14, 2025
Homeताज़ा ख़बरBihar: ऐश्वर्या ने BPSC में 36वां रैंक हासिल कर जिले का नाम...

Bihar: ऐश्वर्या ने BPSC में 36वां रैंक हासिल कर जिले का नाम किया रोशन, पहले भी जीते हैं कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड

29 जनवरी 2025:

पश्चिम चंपारण की ऐश्वर्या तिवारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 36वां रैंक प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने जिले बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि ऐश्वर्या ने यह सफलता पहले ही प्रयास में हासिल की है।

गोल्ड मेडलिस्ट ऐश्वर्या, BHU में कर रही हैं पढ़ाई

ऐश्वर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की, जहां उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। वर्तमान में, वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से स्नातकोत्तर (Post Graduation) की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई में शुरुआत से ही मेधावी रहीं ऐश्वर्या की उपलब्धियों की सूची लंबी है।

नेशनल अवॉर्ड से हो चुकी हैं सम्मानित

2024 में, ऐश्वर्या को ‘नेशनल एनवायरनमेंटल साइंस एकेडमी’ (NESA), नई दिल्ली द्वारा ‘जूनियर साइंटिस्ट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, इस वर्ष उनकी एक पुस्तक ‘Technological Approach for Climate Smart Agriculture’ अमेरिका के प्रतिष्ठित प्रकाशक स्प्रिंगर से प्रकाशित हुई, जो उनकी शोध क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाती है।

बनीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी

BPSC परीक्षा में 36वीं रैंक हासिल कर ऐश्वर्या ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद प्राप्त किया है। इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। ऐश्वर्या के परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों में उत्साह और गर्व का माहौल है।

परिवार का गर्व

ऐश्वर्या के पिता, संजीव कुमार तिवारी, सिविल कोर्ट में जिला नाजिर के पद पर कार्यरत हैं और अपनी बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनकी माता, कुमारी श्वेता, एक गृहिणी हैं और उन्होंने ऐश्वर्या की इस उपलब्धि को पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण बताया। ऐश्वर्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, चाचा-चाची और गुरुजनों को दिया, जिनकी प्रेरणा से वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments