Homeपंजाबजालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ का आयोजन, हजारों युवाओं ने नशा-मुक्त...

जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ का आयोजन, हजारों युवाओं ने नशा-मुक्त और स्वस्थ पंजाब के लिए लगाई दौड़

जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ का आयोजन, हजारों युवाओं ने नशा-मुक्त और स्वस्थ पंजाब के लिए लगाई दौड़

जालंधर, 23 अगस्त 2026: आम आदमी पार्टी यूथ विंग द्वारा जालंधर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर नशा-मुक्त, स्वस्थ और प्रगतिशील पंजाब का संदेश दिया। ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने नशे और नकारात्मक सोच को पीछे छोड़कर खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया।

मैराथन को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए 11,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार दिए गए। प्रतिभागियों को टी-शर्ट और पार्टिसिपेशन मेडल भी प्रदान किए गए।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह मैराथन केवल कुछ किलोमीटर की दौड़ नहीं, बल्कि नशे, निराशा और हार मानने की सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे पंजाब की आवाज है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के युवा खेल, फिटनेस और सकारात्मक गतिविधियों को अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के युवा अब पुरानी ‘उड़ता पंजाब’ की छवि को पीछे छोड़कर ‘खेलता-दौड़ता पंजाब’ की नई पहचान बना रहे हैं। सुबह-सुबह हजारों युवाओं की भागीदारी उनके जोश, ऊर्जा और बेहतर भविष्य के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

आप पंजाब के प्रवक्ता और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने कहा कि ‘यूथ रन पंजाब 2026’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को नशे और नकारात्मक सोच से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का युवा अब नशे के बजाय खेल, मेहनत और फिटनेस को प्राथमिकता दे रहा है।

पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मैराथन में युवाओं का उत्साह ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण की दिशा में उनकी बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।

आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा कि सरकार युवाओं को खेल और शिक्षा की ओर लाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर में युवाओं की भारी भागीदारी इस बात का संकेत है कि पंजाब स्वस्थ और नशा-मुक्त भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

आयोजकों ने कहा कि यूथ रन पंजाब अभियान के माध्यम से युवाओं को खेल, फिटनेस और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments