Homeपंजाबअमृतसर में 20 किलो हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

अमृतसर में 20 किलो हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

अमृतसर में 20 किलो हेरोइन बरामद, चार गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 23 सितंबर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद की। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर की बाबा जीवन सिंह कॉलोनी निवासी रोहन, प्रताप बाजार निवासी दीपक बख्शी, गोल्डन एवेन्यू निवासी ऋषभ कुमार और न्यू रणजीतपुरा निवासी ईशान बेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने हेरोइन की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो मोटरसाइकिल भी जब्त किए हैं।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की ओर से सीमा पार नशा तस्करी के खिलाफ यह चौथी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 16 सितंबर को 27 किलो, 18 सितंबर को 10 किलो और 19 सितंबर को 17 किलो हेरोइन बरामद की गई थी। ताजा 20 किलो की बरामदगी के साथ एक सप्ताह के दौरान कुल 74 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस नशा तस्करी मॉड्यूल को दुबई में बैठे एक ड्रग तस्कर द्वारा पंजाब में मौजूद अपने सहयोगियों और विदेशों में सक्रिय तस्करों के साथ मिलकर संचालित किया जा रहा था। पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि आरोपियों ने पाकिस्तान सीमा के नजदीक तरनतारन जिले के गांव राजाताल इलाके में ड्रोन के जरिए सीमा पार से भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप हासिल की है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अमृतसर के दाना मंडी, सतलानी साहिब गुरुद्वारा के पास आरोपियों को रोक लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस खेप को आगे किसी अन्य व्यक्ति तक पहुंचाने की तैयारी में थे।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर नंबर 61, दिनांक 23 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21, 25 और 29 के तहत स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर में दर्ज की है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक का पता लगाने में जुटी है, ताकि सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

news written by Priyanka Thakur

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments