Homeपंजाबमलेरकोटला में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 5.50 लाख की जाली मुद्रा...

मलेरकोटला में नकली करेंसी रैकेट का भंडाफोड़, 5.50 लाख की जाली मुद्रा सहित 4 गिरफ्तार

मलेरकोटला में जाली करेंसी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 5.50 लाख की नकली मुद्रा सहित 4 गिरफ्तार

प्रियंका ठाकुर | 24 घंटे न्यूज़

Malerkotla में काउंटर इंटेलिजेंस पटियाला की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली भारतीय करेंसी नोट (FICN) मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5.50 लाख रुपये की नकली भारतीय मुद्रा बरामद की है। बरामद किए गए सभी नोट 500 रुपये के बताए जा रहे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए Gaurav Yadav ने बताया कि पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाजर खान निवासी झुनीर, मलेरकोटला; राज मोहम्मद निवासी धूरी, संगरूर; मुख्तियार सिंह उर्फ गुरजीत सिंह निवासी मलिकपुर, जींद (हरियाणा) और आसिफ अली निवासी मलेरकोटला के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी राज मोहम्मद का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है। उन्होंने कहा कि इस नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए Dr. Simrat Kaur ने बताया कि सीआई यूनिट मलेरकोटला की टीम ने पहले नाजर खान और राज मोहम्मद को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 4 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई। आगे की जांच के दौरान मुख्तियार सिंह उर्फ गुरजीत सिंह और आसिफ अली को भी गिरफ्तार किया गया, जिनसे 1.5 लाख रुपये की अन्य नकली भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगियां होने की संभावना है। पंजाब पुलिस इस मॉड्यूल से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments